एएसपी मनु व्यास ने बताया कि फिजा कॉलोनी नारियल खेड़ा निवासी 24 वर्षीय सिंकदर उर्फ घोडा उर्फ बम्बइया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कई थानों में लूट, हत्या समेत अन्य अपराध हैं।
हाथ में चोट लगने पर चाकू छोड़कर भागा
एएसपी मनु व्यास ने बताया कि शारदा नगर नारियलखेड़ा निवासी 52 वर्षीय राजकुमार चौरसिया तड़के सवा चार बजे घर से बोरी, 3000 रुपए लेकर सब्जी खरीदने के लिए पैदल ईंटखेड़ी जा रहे थे। भूसे की टाल के पास सिकंदर मिला, जिसने कुछ दूर साथ चलने के बाद श्री नगर कॉलोनी के सामने हमला कर दिया। राजकुमार ने उसके हाथ से चाकू छुड़ा शोर मचाया। तभी सिकंदर मौके से भाग निकला।
छत से लगा दी छलांग
एएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अटल अयूब नगर में है। इसपर पुलिस ने घेराबंद की, लेकिन वह इमरान के मकान की छत से छलांग लगाकर भागने लगा। दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।