script

बच्चों के अपहरण के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले नम्बर पर

locationभोपालPublished: Oct 23, 2019 12:52:42 pm

– एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ncrb_report2017.jpg
भोपाल। महिलाओं पर अपराध के साथ ही मासूम बच्चों के अपहरण के मामलों में मध्यप्रदेश देश में पहले नम्बर पर है। एनसीआरबी द्वारा हाल ही में जारी किए गए देश के 2017 के अपराध आंकड़ों के मुताबिक यहां एक वर्ष में सबसे ज्यादा 3413 बच्चों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए। जबकि उत्तर प्रदेश में 1489 और महाराष्ट्र में 3256 प्रकरण दर्ज हुए।
भीख मांगने के लिए बच्चों के अपहरण के मध्यप्रदेश में दो प्रकरण दर्ज हुए, जबकि कर्नाटक में सबसे ज्यादा 32 प्रकरण दर्ज किए गए। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 5-5, जबकि झारखण्ड में दो मामले दर्ज किए गए हैं। मानव तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश देश में सातवें नम्बर पर है। यहां एक साल में 58 मामले दर्ज हुए हैं।
हत्या के मामले में पांचवे नम्बर पर –
मध्यप्रदेश में 2017 में हत्या के 1908 प्रकरण दर्ज हुए। हत्या के मामले में मध्यप्रदेश पांचवे नम्बर पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल मध्यप्रदेश से आगे हैं। मध्यप्रदेश में गैर इरादन हत्या के 152 मामले और लापरवाही से हुई मौत (304 ए) के 11591 मामले दर्ज हुए हैं।
सड़क हादसों में भी स्थिति गंभीर –

मध्यप्रदेश की स्थिति सड़क हादसों में भी गंभीर है। प्रदेश में सड़क हादसे में लापरवाही के कारण मौत के 11140 प्रकरण दर्ज हुए हैं। सड़क हादसे से मौत में मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश, दूसरे पर तामिलनाडु, तीसरे पर महाराष्ट्र है।
बढ़ रहा है अपराधों का आकड़ा –
आईपीसी –

वर्ष 2015 में 268614
वर्ष 2016 में 264418

वर्ष 2017 में 269512
मध्यप्रदेश का यह आंकड़ा देश का 8.8 प्रतिशत है।

राज्यों की तुलना की जाए तो मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है।
पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है।
एसएलएल क्राइम – (विशेष और स्थानीय धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण)

वर्ष 2015 में 89891
वर्ष 2016 में 100736

वर्ष 2017 में 110170
देश का 5.7 प्रतिशत है।

केरल में 21.5 प्रतिशत पर प्रथम स्थान पर है।
तामिलनाडु 12.4 प्रतिशत पर दूसरे स्थान, जबकि गुजरात 10.6 चौथे, महाराष्ट्र 9.2 प्रतिशत पर पांचवे और हरियाणा 6.5 छठवें स्थान पर है।

ट्रेंडिंग वीडियो