scriptBJP district president List- मध्यप्रदेश भाजपा में फेरबदल, नए जिला अध्यक्षों की घोषणा | madhya pradesh bharatiya janata party district president list | Patrika News

BJP district president List- मध्यप्रदेश भाजपा में फेरबदल, नए जिला अध्यक्षों की घोषणा

locationभोपालPublished: Dec 08, 2019 01:26:57 pm

Submitted by:

Manish Gite

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्षों की सूची…।

bjp flags

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश कार्यालय ने गुरुवार देर रात को 32 जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। यह सूची प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

मध्यप्रदेश के 32 जिलों के भाजपा अध्यक्षों की घोषणा गुरुवार देर रात को कर दी गई है। इस सूची में इस बार निवाड़ी जिले का नया गठन किया गया है। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। जबकि विवाद वाले जिलों को फिलहाल टाल दिया गया है। जिसमें इंदौर, भोपाल और ग्वालियर शामिल हैं।

 

इन्हें मिला मौका
चंबल संभाग
मुरैना जिले से योगेश गुप्ता, भिंड जिले से नाथू सिंह गुर्जर, दतिया जिले से सुरेंद्र बुधौलिया शामिल हैं।

ग्वालियर संभाग के श्योपुर जिले से सुरेंद्र जाट, शिवपुरी से राजू बाथम, गुना से गजेंद्र सिंह सिकरवार, अशोकनगर से उमेश रघुवंशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सागर संभाग के निवाड़ी जिले में अखिलेश अयाची, छतरपुर से मलखान सिंह, पन्ना जिले में रामबिहारी चौरसिया को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार निवाड़ी जिले में पहली बार अध्यक्ष बनाया गया है, क्योंकि इस जिले का कुछ समय पहले ही गठन हुआ है।
रीवा संभाग के सीधे जिले में इंद्रशरण सिंह चौहान और सिंगरौली को वीरेंद्र गोयल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले में ब्रजेश गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया है।

जबलपुर संभाग के जबलपुर नगर में जीएस ठाकुर, जबलपुर ग्रामीण में रानू तिवारी, कटनी जिले में रामरतन पायल, डिंडौरी से नरेंद्र राजपूत, मंडला से भीष्म द्विवेदी, बालाघाट से रमेश भटेरे और छिंदवाड़ा से बंटी साहू (विवेक) को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

नर्मदा पुरम के हरदा जिले में अमर सिंह मीणा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

भोपाल संभाग के भोपाल नगर को फिलहाल टाल दिया गया है। भोपाल ग्रामीण में केदार सिंह मंडलोई, विदिशा राकेश जादौन, सीहोर जिले में रवि मालवीय, राजगढ़ से दिलवर यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इंदौर संभाग के खंडला जिले में सेवादास पटेल, बड़वानी ओम सोनी और अलीराजपुर से वकील सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उज्जैन संभाग के उज्जैन नगर में विवेक जोशी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उज्जैन ग्रामीण से बहादुर सिंह बोरमुडला, शाजापुर से अंबाराम कराड़ा, रतलाम से राजेंद्र सिंह लुनेरा को अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो