भोपालPublished: Oct 18, 2023 12:23:02 pm
Manish Gite
मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की 180 सीटों पर समीकरणों ने उलझा दिए नाम..।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 94 सीटें तो कांग्रेस की 86 सीटें सियासी समीकरणों में उलझ कर अटकी है। इनमें 37 सीटें तो ऐसी हैं, जहां पर दोनों ही दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। अटकी हर सीट पर समीकरणों की उलझन ने टिकटों को रोक दिया है। कहीं पर एक पार्टी दूसरे के टिकट को देखना चाहती है, तो कहीं पर मौजूदा विधायकों की खराब परफॉर्मेंस ने नींद उड़ा दी है। भाजपा में 67 मौजूदा विधायकों की और 27 सीटें हारी वाली हंै। इनमें नौ मंत्रियों की सीट भी शामिल हैं। इनमें कहीं पर दावेदारों की भीड़ ने मामला उलझा दिया है, तो कहीं पर खराब फीडबैक से टिकट कट सकता है। इसी तरह कांग्रेस में भी सियासी समीकरणों के दांवपेंच ने टिकटों को अटका दिया है। पढि़ए, विशेष रिपोर्ट...