scriptकमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता जब महिलाओं को टंचमाल कहते थे तब आलाकमान चुप था, इसीलिए आज ऐसा हुआ- एमपी भाजपा | Madhya Pradesh BJP did Twitter war on Digvijay Singh and Kamal Nath | Patrika News
भोपाल

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता जब महिलाओं को टंचमाल कहते थे तब आलाकमान चुप था, इसीलिए आज ऐसा हुआ- एमपी भाजपा

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता जब महिलाओं को आइटम और टंचमाल कह रहे थे। तब कांग्रेस हाईकमान चुप्पी साधे बैठा था। यही वजह है कि आज हाईकमान सोनिया गांधी का निजी सचिव पर भी रेप के आरोप लगे हैं।

भोपालJun 28, 2022 / 08:05 pm

Roopesh Kumar Mishra

kamalnath_digvijay.jpg

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर पर रेप के आरोप लगने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा सक्रिय हो गई है। इस मामले को जोड़ते हुए मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओँ पर निशाना साधा है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मध्यप्रदेश भाजपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता जब महिलाओं को आइटम और टंचमाल कह रहे थे। तब कांग्रेस हाईकमान चुप्पी साधे बैठा था। यही वजह है कि आज हाईकमान सोनिया गांधी का निजी सचिव पर भी रेप के आरोप लगे हैं।

सोनिया के निजी सचिव पर लगे हैं रेप के आरोप

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ एक 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 25 जून को पीपी माधवन के खिलाफ महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर अब भाजपा हमलावर है। और लगातार निशाना साध रही है।

सोनिया के निजी सचिव ने दी ये सफाई

सोनिया गांधी के सचिव पीपी माधवन ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। मैं 25 जून को उत्तम नगर थाने में पेश होकर स्पष्टीकरण दे चुका हूं। मेरे पार यह प्रदर्शित और स्थापित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि मेरे ऊपर आरोप राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से लगाया जा रहा है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो