scriptबीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान, भाजपा में उम्र का बंधन नहीं, 60 साल वाले भी लड़ सकते हैं चुनाव | madhya pradesh bjp president vd sharma news | Patrika News

बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान, भाजपा में उम्र का बंधन नहीं, 60 साल वाले भी लड़ सकते हैं चुनाव

locationभोपालPublished: Feb 25, 2021 09:59:15 am

Submitted by:

Manish Gite

सतना में प्रदेशाध्यक्ष का दावा-निकाय चुनाव में कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे

vd.png

भोपाल. मध्यप्रदेश में कई उम्र दराज नेताओं को किनारे करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैला रही कि भाजपा में 60 साल के ऊपर वालों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा में चुनाव लडऩे के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है। यदि चुनाव जीतने की क्षमता है तो 60 साल वाले भी चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा उम्र नहीं, योग्यता के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगी।

 

वीडी शर्मा एक दिन के सतना दौरे के वक्त भाजपा जिला कार्यालय में बोल रहे थे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बंटाधार के भरोसे है, जिन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है। उप चुनाव हारने के बाद कमलनाथ प्रदेश की राजनीति से गायब हो गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम निकाय चुनाव में कांग्रेस की ताबूत में आखिरी कील ठोकने का कार्य करेंगे।

 

महंगाई कहीं नहीं, जनता बहुत खुश है

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अधिकांश समय प्रदेश और केंद्र की उपलब्धियां गिनाते रहे। जब उनसे गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल-डीजल के आसमान छू रहे दाम और महंगाई पर सवाल पूछा गया, तो गोलमोल जवाब देने लगे। कहा, गैस से सब्सिडी गरीबों के लिए समाप्त की गई है। देश में कोई महंगाई नहीं है। हमारी सरकार से जनता बहुत खुश है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ygtk8
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो