scriptBudget 2022-23- महिलाओं-बच्चों और किसानों पर ज्यादा फोकस, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स | madhya pradesh budget 2022-23 7 to 25 march budget session | Patrika News

Budget 2022-23- महिलाओं-बच्चों और किसानों पर ज्यादा फोकस, नहीं लगेगा कोई नया टैक्स

locationभोपालPublished: Mar 05, 2022 05:38:44 pm

Submitted by:

Manish Gite

budget 2022-23- इस बार दो-दो चुनावों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया जाएगा बजट, मिल सकती हैं कई सौगातें…।

budget.png

भोपाल। 7 मार्च से शुरू होने वाले राज्य सरकार के बजट सत्र में इस बार का बजट कई मायनों में खास होने वाला है। सरकार इस बजट की तैयारी में जुटी हुई है। इस बार के बजट में 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

 

मध्यप्रदेश सरकार का बजट इस बार इसलिए खास है कि अगले साल 2023 में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, जबकि 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ऐसा बजट पेश करेगी, जिससे आम जनता को लुभाया जा सके। सूत्रों का मानना है कि इस बार बच्चों, युवा और महिलाओं के साथ ही किसानों को फोकस करते हुए बजट लाया जाएगा।

Budget 2022 : सरकार बच्चों के लिए ला रही है Child Budget, जानिए क्यों है यह खास

इस बार टैक्स नहीं बढ़ेगा

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक 9 मार्च को पेश होने वाले बजट में इस बार पूरी संभावना है कि किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

 

 

किसानों के लिए ड्रोन

इस बजट में सरकार किसानों को साधने के लिए उन्हें किराए पर ड्रोन भी देने की योजना ला सकती है। ये ड्रोन छोटे किसानों को कस्टमर हायरिंग स्कीम के अंतर्गत मिलेंगे। इसका लाभ 70 लाख किसानों को मिलेगा।

 

यह भी पढ़ेंः
मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक, इस बार है खास तैयारी

 

पेंशन में मिल सकती है राहत

इस बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही महंगाई दर 31 फीसदी और राहत भत्ता दे सकती है।

 

यह भी है खास

अनूसूचित जाति-जनजाति, ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप, तीर्थ दर्शन, शंकराचार्य की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ वेलनेस, धार्मिक योजना-राम वन गमन पथ न्यास आदि योजनाओं पर भी फोकस करने वाली है। गो-संवर्धन के लिए योजना लाई जा सकती है। इसके साथ ही चाइल्ड बजट, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी बजट में प्रावधान किया जा सकता है। लाड़ली लक्ष्मी योजना को सरकार री-लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका लाभ ले रही लाड़लियों को सरकार 5-5 हजार रुपए भी देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो