scriptजन्माष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया अर्जुन, तो भाजपा बोली- यह है चाटुकारिता | madhya pradesh by election Poster war between Congress and BJP | Patrika News

जन्माष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया अर्जुन, तो भाजपा बोली- यह है चाटुकारिता

locationभोपालPublished: Aug 12, 2020 02:53:31 pm

Submitted by:

Manish Gite

कांग्रेस ने जारी किया कमलनाथ को अर्जुन दिखाने वाला पोस्टर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…।

kamalnath1.jpg

madhya pradesh by election Poster war between Congress and BJP


भोपाल। उपचुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस में एक बार फिर पोस्टर वार छिड़ गया है। कांग्रेस ने कमलनाथ का एक पोस्टर जारी कर उन्हें अर्जुन की भूमिका में दिखाया है। इसके बाद भाजपा की तरफ से भी प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है।

 

जन्माष्टमी के मौके पर एक बार फिर सिसासी दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ‘विकास का अर्जुन’ बताते हुए एक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसके बाद भाजपा की त्योरियां चढ़ गईं। भाजपा ने ‘कांग्रेस के अर्जुन’ पर पलटवार करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

 

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश सिंह यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की। इस पोस्ट में उन्होंने एक पोस्टर पब्लिश किया है, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलाथ को विकास का अर्जुन दिखाया है। अब कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव को यह नहीं पता था कि यह पोस्ट इतनी वायरल हो जाएगी कि भाजपा पलट कर हमला कर देगी।

कांग्रेस की ओर से कमलनाथ को अर्जुन बनाकर दिखाया गया है। इस पर भाजपा ने भी तीखे तेवर दिखाए हैं। इंदौर से वायरल हुए यह पोस्टर राकेश सिंह यादव ने पोस्ट किया था। इस पर भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुना दी। शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का यह कदम शर्मनाक है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के देश के प्रधानमंत्री पर किए गए ट्वीट पर बवाल मच गया था। इसके बाद भाजपा भी अब अर्जुन की भूमिका में कमलनाथ को दिखाने पर उग्र हो गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर पर आने वाले समय में और सियासत गर्माएगी।

 

kamalnath.jpg

कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले :-:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस की ओर से जारी पोस्टर पर कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाटुकारिता पर उतर आए हैं। कांग्रेसियों के चाटुकारिता की हद हो गई है। कैलाश विजयवर्गीय ने दिवंगत भाजपा नेता स्व. राजेश जोशी स्मरण समारोह में कहा कि विकास कार्य को रोकने के लिए राजेश जोशी की हत्या की गई। राजेश जी भले चले गए, लेकिन विकास कार्य नहीं रुका। हमने मिल क्षेत्र को शहर का नंबर एक क्षेत्र बनाया। इसमें राजेश भाई की प्रेरणा रही। उन्होंने विकास के लिए बलिदान दिया। उनका उद्देश्य गरीबों की सेवा करना था। इसलिए प्रतिवर्ष हम गरीब छात्रों के लिए कापियों की व्यवस्था करते हैं। विकलांगों के लिए साइकिल की व्यवस्था करते हैं। विधवा बहनों को सिलाई मशीन के साथ ही सालभर मदद करते हैं।

 

kailash.jpg
https://youtu.be/QGVa8shC23o
//www.dailymotion.com/embed/video/x7vi6w4?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो