scriptWeather Alert : भीषण गर्मी की चपेट में आया ये राज्य, कई जिलों में लू का कहर | madhya pradesh came grip of scorching heat loo alert | Patrika News

Weather Alert : भीषण गर्मी की चपेट में आया ये राज्य, कई जिलों में लू का कहर

locationभोपालPublished: Mar 31, 2022 06:29:35 pm

Submitted by:

Faiz

राजधानी भोपाल समेत राज्य का आधे से ज्यादा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। वहीं, भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिले लू की चपेट में हैं।

News

Weather Alert : भीषण गर्मी की चपेट में आया ये राज्य, कई जिलों में लू का कहर

भोपाल. राजस्थान और गुजरात राज्यों से मध्य प्रदेश में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही गर्म हवाओं के चलते राजधानी भोपाल समेत राज्य का आधे से ज्यादा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। वहीं, भोपाल समेत प्रदेश के 18 जिले लू की चपेट में हैं। बुधवार को सागर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 40.7 डिग्री पर पहुंच गया। सागर और राजधानी में सीजन में ये पहली बार लू चली। मौसम विभाग का कहना है कि, अगर भोपाल की ही बात करें तो बीते 12 वर्षों में ऐसा चौथी बार है कि, मार्च के महीने में ही यहां लू चलने के साथ साथ पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ है।


दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री का फर्क

-तीखी धूप चटकने से दोपहर होने से पहले ही 6 घंटे में तापमान में 15.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

-रात में तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिर दिन ऐसा तपा कि दिन और रात के तापमान में 21.8 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।

-शाम 6 बजे के बाद पारा थोड़ा नीचे गिरा और सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 38 डिग्री पर रुक गया।

 

यह भी पढ़ें- रीवा सर्किट हाउस रेप केस पर भड़के शिवराज, कलेक्टर-एसपी से बोले- बुलडोजर कब काम आएंगे, जमीदोंज करो


लू की चपेट में ये जिले

मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, दमोह, रीवा, सागर, सतना, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और छतरपुर के नौगांव में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- रिहायशी इलाके में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप के बीच चला रेस्क्यू, चौंका देगा वीडियो


2 से 5 दिन इन जिलों में लू का अलर्ट

अगले 2 दिन ग्वालियर-छतरपुर जिले में और अगले 5 दिन तक रीवा, सतना, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, निवाड़ी, दमोह, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, सतना, दतिया और श्योपुर कला में लू के आसार हैं।

 

खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x89i9vm
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो