script24 साल का हो गया यह पेड़, केक काटकर सबने बोला- हैप्पी बर्थडे टू यू | madhya pradesh: celebration of birthday in tree bhel latest news | Patrika News

24 साल का हो गया यह पेड़, केक काटकर सबने बोला- हैप्पी बर्थडे टू यू

locationभोपालPublished: Jun 21, 2018 01:18:09 pm

Submitted by:

Manish Gite

24 साल का हो गया यह पेड़, केक काटकर सबने बोला- हैप्पी बर्थडे टू यू

madhya pradesh

24 साल का हो गया यह पेड़, केक काटकर सबने बोला- हैप्पी बर्थडे टू यू

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में पर्यावरण प्रेमी एक अनोखा जन्म दिवस मनाते हैं। यह जन्म दिवस किसी इंसान या जानवर का नहीं, बल्कि पेड़ का मनाया जाता है। नीम का यह पेड़ अब 24 साल को हो गया है। इस मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र होते हैं और केक काटकर जन्म दिवस मनाते हैं।
बीएचईएल क्षेत्र के पिपलानी पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित आदर्श मार्केट के लोग हर साल 21 जून को इस पेड़ का जन्म दिवस मनाते हैं।

आदर्श मार्केट के व्यापारी सुधीर कुमार जैन पाण्डया बताते हैं कि नीम के पेड़ का जन्मदिन पिछले 23 सालों से लगातार मना रहे हैं। यह जन्मदिन अपने बच्चे की तरह मनाते हैं। इस पेड़ को सभी इतना प्यार करते हैं कि आज तक इस पर कोई कील तक नहीं ठोंकने दी जाती है। इस पेड़ का जन्म दिवस मनाने के लिए दो दिनों से काफी तैयारी की जाती है।
madhya pradesh
3.8 किलो का केक काटा
जन्मदिन के आयोजन से पहले पेड़ को रंगाबरंगी झालरों- पेपरों और कपड़ों से सजाया गया जाता है। नीम के साथ लगे दो अन्य पेड़ों को नए कपड़े पहनाए जाते हैं। पिछले जन्म दिवस के मौके पर 3 किलो 800 ग्राम का केक काटा गया था।
यहां देखें वीडियो

कई बड़े अधिकारी आते हैं बर्थडे पर
केक काटने के कार्यक्रम में शहर या प्रदेश की कई नामी हस्तियों को बुलाया जाता है। मप्रबिजली वितरण कंपनी के सीएमडी संजय शुक्ला, भेल के जीएम मनोज वर्मा, पूर्व कलेक्टर मोती सिंह, पूर्व जीएम विजय जोशी, समाजसेवी रामबाबू शर्मा समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए थे।
शुक्ला का भी है नाता
सीएमडी शुक्ला भी इस पेड़ से काफी पुराना नाता मानते हैं। वे इस कार्यक्रम में अक्सर आते हैं। वे कहते हैं कि व्यापारियों का यह उदाहरण बेमिसाल है।इससे लोगों में पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति लगाव बढ़ता है। इसके साथ ही जागरूकता भी आती है।
फोटो मिली तो मनाने लगे जन्मदिन
पंडयाजी की दुकान के सामने ही यह पेड़ लगाया गया है। उन्होंने इसे बच्ची की तरह ध्यान दिया है। आदर्श मार्केट के व्यापारी जब यह पेड़ करीब 10 साल को हो गया था तो इसकी पौधारोपण के समय की कुछ फोटोज अचानक हाथ लग गई और फिर सबने मिलकर डिसाइड किया कि क्यों ना इसका जन्मदिन मनाया जाए। तभी से यह परंपरा आज भी निभा रहे हैं। इससे हम दूसरों को भी प्ररित करते हैं कि पेड़ लगाए उसे संरक्षित भी रखें। काटे नहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो