scriptअसम दौरे पर शिवराज : भाषण में बोले- ‘जिन्ना के पदचिन्हों पर है कांग्रेस’, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना | madhya pradesh cm shivraj assam visit for assembly election promotion | Patrika News

असम दौरे पर शिवराज : भाषण में बोले- ‘जिन्ना के पदचिन्हों पर है कांग्रेस’, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

locationभोपालPublished: Mar 15, 2021 10:16:00 pm

Submitted by:

Faiz

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के रण में असम पहुंचे।

news

असम दौरे पर शिवराज : भाषण में बोले- ‘जिन्ना के पदचिन्हों पर है कांग्रेस’, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के रण में असम पहुंचे। शिवराज ने यहां नहरकटिया, दुलियाजान में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही, सीएम ने डिब्रूगढ़ में भी आम सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में जहां एक तरफ सीएम शिवराज ने केन्द्र सरकार और असम की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, तो वहीं दूसरी तरफ सूबे के विपक्षी दल कांग्रेस और राहुल गांधी पर नजमकर निशाना साधा।

 

पढ़ें ये खास खबर- 4 विधायक कोरोना पॉजिटिव : मध्य प्रदेश विधानसभा के सत्र पर संकट, कल होगा फैसला


शिवराज बोले- कांग्रेस जिन्ना के कदमों पर चल रही है

news

असम के नहरकटिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘कांग्रेस ने असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ समझौता किया है। वहीं केरल में मुस्लिम लीग और बंगाल में फुरफुरा शरीफ पीरजादा की पार्टी से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि, आखिर कांग्रेस को हो क्या गया है? ये कांग्रेस गांधी के रास्ते पर चल रही है या जिन्ना के रास्ते पर। सीएम ने कहा कि, राहुल गांधी जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं। सीएम ने सख्त तेवर में कहा कि, ‘जिन्ना का रास्ता न तो असम की जनता स्वीकार करेगी और ना देश की।’


बीजेपी ने असम में विकास किया- शिवराज

शिवराज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उन्होंने कभी भी असम को सम्मान नहीं दिया। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने सूबे में विकास की गंगा बहाई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गोपीनात बोरदोलोई को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत रत्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री बनने पर असम की पहचान भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित किया।

 

पढ़ें ये खास खबर- अब से मास्क न लगा होने पर नहीं दिया जाएगा टेंक से पेट्रोल, आदेश जारी


शिवराज ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

news

सीएम शिवराज ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि, असम को 8 नए मेडिकल कॉलेज और 20 इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात भाजपा सरकार द्वारा ही दी गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत असम के सवा करोड़ लोगों को हेल्थ कार्ड बांटा गया।


ट्वीट कर दिया असमवासियों के स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद

इसके अलावा, सीएम ने ट्वीट करते हुए असमवासियों के स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि आपके सपनों के असम के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि, ‘असम कांग्रेस सरकार के समय तबाही और बर्बादी के कगार पर खड़ा था। विदेशी घुसपैठ बढ़ गई थी, विकास के काम ठप थे, चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीएम सर्बानंद सोनवाल की सरकार ने विकास की नई गाथा लिखी है। आज असम सुशासन का प्रतीक है।’

 

Corona Effect : अब बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल – video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zy4g5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो