scriptMP Corona Update : एक दिन में 1715 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 42 हज़ार के पार 24 घंटे 29 की मौत | madhya pradesh corona update positive 142022 and 2547 death | Patrika News

MP Corona Update : एक दिन में 1715 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 42 हज़ार के पार 24 घंटे 29 की मौत

locationभोपालPublished: Oct 09, 2020 08:08:07 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर गुरुवार रात तक कोरोना के 1715 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 142022 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2547 जा पहुंची है।

2.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1715 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 142022 हो गई है।

इंदौर में कोरोना संक्रमण
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 469 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 615 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 222742 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4401 एसेटिव केस हैं।

दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 2019 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19150 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 417 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 16775 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1959 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10995 हो गई है। शहर में अब तक 141 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 9834 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 815 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10995 हो चुकी है। जबकि, 171 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 9834 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 990 केसेज एक्टिव हैं।

3-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3526 हो गई है। इनमें से 50 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3226 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 250 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3121 हो गई है। जिले में अब तक 96 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 2802 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 223 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2735 हो गई है। इनमें से 113 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2138 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 484 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2729 हो चुकी है। इनमें से 20 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2484 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 225 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2657 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2546 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2428 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 22186 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 209 केस एक्टिव हैं।

9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2371 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2055 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 292 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2149 हो गई है। इनमें 45 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1902 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 202 केस एक्टिव हैं।

https://youtu.be/L1ob9O_fCC4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो