scriptMP Corona Update : एक दिन में 975 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 62 हज़ार के पार, 24 घंटे 25 की मौत | madhya pradesh corona update positive 162178 and 2811 death | Patrika News

MP Corona Update : एक दिन में 975 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 62 हज़ार के पार, 24 घंटे 25 की मौत

locationभोपालPublished: Oct 21, 2020 07:35:21 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1015 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 162178 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2811 पहुंची है।

corona_mp_6410859-m.png
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 975 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 162178 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 226 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 662 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 27826 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3542 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 158 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22718 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 456 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 20424 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1836 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12190 हो चुकी है। जबकि, 194 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11216 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 849 केसेज एक्टिव हैं।
2-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11919 हो गई है। शहर में अब तक 154 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11366 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 399 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3756 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3519 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 178 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3407 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3121 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 189 एक्टिव केस हैं।
5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3192 हो गई है। इनमें से 119 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2662 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 411 केस अब भी एक्टिव हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2967 हो चुकी है। इनमें से 25 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2836 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 106 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2725 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2656 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 46 केस अब भी एक्टिव हैं।
8- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2749 हो गई है। इनमें 44 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2567 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 138 केस एक्टिव हैं।
9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2694 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2487 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 184 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2671 हो गई है। इनमें से 43 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2480 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 148 केस एक्टिव हैं।
https://youtu.be/GVqAzS_9_dE
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो