scriptMP Corona Update: एक दिन में 1045 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 64 हज़ार के पार, 24 घंटे 14 की मौत | madhya pradesh corona update positive 164341 and 2842 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 1045 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 64 हज़ार के पार, 24 घंटे 14 की मौत

locationभोपालPublished: Oct 23, 2020 08:23:39 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1045 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 164341 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2842 पहुंची है।

corona__4.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1045 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 164341 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 242 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32532 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 667 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 28350 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3515 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 183 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23124 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 462 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 20853 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1809 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12370 हो चुकी है। जबकि, 196 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11401 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 773 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11989 हो गई है। शहर में अब तक 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11466 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 368 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3774 हो गई है। इनमें से 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3575 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 139 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3446 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3145 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 204 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3260 हो गई है। इनमें से 120 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2733 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 407 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2985 हो चुकी है। इनमें से 25 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2862 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2786 हो गई है। इनमें 45 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2623 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 118 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2738 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2663 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 52 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2710 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2530 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 156 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2709 हो गई है। इनमें से 45 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2482 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 182 केस एक्टिव हैं।

https://youtu.be/USejbAJMPrQ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो