scriptMP Corona Update: एक दिन में 788 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 69 हज़ार के पार, 24 घंटे 15 की मौत | madhya pradesh corona update positive 169271 and 2898 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 788 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 69 हज़ार के पार, 24 घंटे 15 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 788 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 169271 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2913 पहुंची है।

भोपालOct 29, 2020 / 08:29 am

Hitendra Sharma

corona___9.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 788 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 169271 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 148 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33719 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 679 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 29799 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3241 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 151 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24107 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 471 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22068 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1568 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12670 हो चुकी है। जबकि, 201 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11743 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 726 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12203 हो गई है। शहर में अब तक 159 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11729 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 315 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3848 हो गई है। इनमें से 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3675 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 112 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3507 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3267 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 143 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3424 हो गई है। इनमें से 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2963 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 338 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3014 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2937 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 50 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2870 हो गई है। इनमें 46 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2763 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 61 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2763 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2703 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2761 हो गई है। इनमें से 48 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2586 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 127 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2747 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2648 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 75 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

 

 

https://youtu.be/31J5CfXm23s

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 788 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 69 हज़ार के पार, 24 घंटे 15 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो