भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 691 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 70 हज़ार के पार, 24 घंटे 12 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 691 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 170690 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2941 पहुंची है।

भोपालOct 31, 2020 / 08:24 am

Hitendra Sharma

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 691 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 170690 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 108 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33953 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 681 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 30187 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 3085 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 180 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24492 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 476 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 22478 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1538 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12727 हो चुकी है। जबकि, 203 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 11856 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 668 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12306 हो गई है। शहर में अब तक 161 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11822 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 323 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3872 हो गई है। इनमें से 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3709 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 100 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3542 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3309 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 136 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3448 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3066 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 258 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3019 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2960 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 32 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2885 हो गई है। इनमें 47 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2779 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 59 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2778 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2712 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2779 हो गई है। इनमें से 48 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2616 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 115 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2777 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2671 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 82 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.