scriptMP Corona Update: एक दिन में 707 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 74 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत | madhya pradesh corona update positive 174091 and 2987 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 707 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 74 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 707 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 174091 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2987 पहुंची है।

भोपालNov 04, 2020 / 09:37 pm

Hitendra Sharma

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 707 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 174091 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 52 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34308 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 683 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 31531 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2094 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25361 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 484 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 23402 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1475 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 12910 हो चुकी है। जबकि, 207 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12118 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 585 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12486 हो गई है। शहर में अब तक 166 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 11988 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 332 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या
3918 हो गई है। इनमें से 67 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3767 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 84 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3576 हो गई है। जिले में अब तक 97 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3364 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 115 एक्टिव केस हैं।

5- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3540 हो गई है। इनमें से 124 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3225 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 191 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3047 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2986 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 34 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2943 हो गई है। इनमें 50 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2834 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 59 केस एक्टिव हैं।

8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2846 हो चुकी है। यहां 23 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2729 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 94 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2813 हो गई है। इनमें से 49 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2690 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 74 केस एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2826 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2704 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://youtu.be/E8dthEfmRdo

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 707 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 74 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो