MP Corona Update: एक दिन में 597 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 84 हज़ार के पार, 24 घंटे 02 की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 597 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 184524 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3090 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 597 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 184524 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 89 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35683 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 714 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 33053 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1916 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 141 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27684 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 499 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 25344 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1841 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13381 हो चुकी है। जबकि, 213 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12556 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 612 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13348 हो गई है। शहर में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12491 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 688 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4063 हो गई है। इनमें से 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3887 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 106 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3934 हो गई है। इनमें से 128 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3570 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 236 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3708 हो गई है। जिले में अब तक 98 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3483 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 127 एक्टिव केस हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3110 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3039 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 44 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3081 हो गई है। इनमें 53 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2961 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 67 केस एक्टिव हैं।
8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3001 हो गई है। इनमें से 51 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2787 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 163 केस एक्टिव हैं।
9- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2957 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2845 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 88 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2964 हो गई है। इनमें से 26 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2821 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 117 केस अब भी एक्टिव हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज