scriptMP Corona Update: एक दिन में 1528 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 89 हज़ार के पार, 24 घंटे 09 की मौत | madhya pradesh corona update positive 189546 and 3138 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 1528 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 89 हज़ार के पार, 24 घंटे 09 की मौत

locationभोपालPublished: Nov 21, 2020 08:14:41 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1528 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 189546 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3138 पहुंची है।

corona_0.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1528 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189546 हो गई है।

भोपाल में अब कोरोना बेकाबू
राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 378 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28739 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 503 लोग जान गवा चुके हैं। भोपाल में 26194 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2041 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर इंदौर
आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 313 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36623 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 726 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 33573 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2324 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13591 हो चुकी है। जबकि, 216 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12693 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 682 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13714 हो गई है। शहर में अब तक 172 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12797 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 745 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4135 हो गई है। इनमें से 72 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3945 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 118 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4068 हो गई है। इनमें से 131 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3667 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 270 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3794 हो गई है। जिले में अब तक 99 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3526 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 169 एक्टिव केस हैं।

6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3131 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3065 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 39 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3125 हो गई है। इनमें 54 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3009 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 62 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3073 हो गई है। इनमें से 52 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2835 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 186 केस एक्टिव हैं।

9- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3037 हो चुकी है। यहां 62 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2600 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 375 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3062 हो गई है। इनमें से 26 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2853 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 183 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://youtu.be/tVGL2SIryus
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो