scriptMP Corona Update: एक दिन में 1357 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 07 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत | madhya pradesh corona update positive 207485 and 3270 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 1357 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 07 हज़ार के पार, 24 घंटे 10 की मौत

locationभोपालPublished: Dec 02, 2020 07:29:07 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1357 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 207485 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3270 पहुंची है।

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1357 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 207485 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 542 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42691 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 763 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 37334 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4594 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 269 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32243 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 520 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 28819 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2804 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14633 हो गई है। शहर में अब तक 182 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 13695 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 756 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14259 हो चुकी है। जबकि, 223 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 13422 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 614 केसेज एक्टिव हैं।

3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4430 हो गई है। इनमें से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4158 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 195 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4382 हो गई है। इनमें से 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3948 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 294 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4071 हो गई है। जिले में अब तक 100 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3679 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 292 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3559 हो चुकी है। इनमें से 70 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 2985 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 504 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3382 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3135 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 195 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3287 हो गई है। इनमें से 31 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3041 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 215 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3261 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 66 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3256 हो गई है। इनमें से 27 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3141 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 88 केस अब भी एक्टिव हैं।

 

https://youtu.be/yEK7UcKKVgc
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो