scriptMP Corona Update: एक दिन में 1058 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 24 हज़ार के पार, 24 घंटे 8 की मौत | madhya pradesh corona update positive 224636 and 3412 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 1058 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 24 हज़ार के पार, 24 घंटे 8 की मौत

locationभोपालPublished: Dec 15, 2020 08:37:04 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1058 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 224636 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3412 पहुंची है।

photo_2020-10-31_22-09-46.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1058 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224636 हो गई है।

इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 402 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49099 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 814 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 43717 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4568 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 203 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 336110 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 543 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 32361 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3206 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15345 हो गई है। शहर में अब तक 188 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 14659 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 498 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14852 हो चुकी है। जबकि, 229 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14136 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 487 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4663 हो गई है। इनमें से 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4313 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 205 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4641 हो गई है। इनमें से 84 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4421 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 136 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4329 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3993 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 235 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3976 हो चुकी है। इनमें से 73 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3578 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 325 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3558 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3378 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 128 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3530 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3306 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 191 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3404 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3300 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3380 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3259 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y2i7j
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो