MP Corona Update: एक दिन में 1073 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 25 हज़ार के पार, 24 घंटे 13 की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 1073 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 225709 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3425 पहुंची है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1073 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225709 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 419 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49518 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 818 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 44261 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 4439 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 185 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 336295 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 545 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 32542 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 3208 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15388 हो गई है। शहर में अब तक 189 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 14739 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 460 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14886 हो चुकी है। जबकि, 230 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 14185 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 471 केसेज एक्टिव हैं।
3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4678 हो गई है। इनमें से 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 4334 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 199 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 4663 हो गई है। इनमें से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4442 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 136 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4342 हो गई है। जिले में अब तक 101 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4013 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 228 एक्टिव केस हैं।
6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3996 हो चुकी है। इनमें से 73 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3628 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 295 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3576 हो गई है। इनमें 52 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 3388 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 136 केस एक्टिव हैं।
8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3546 हो गई है। इनमें से 33 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 3321 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 192 केस एक्टिव हैं।
9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3416 हो चुकी है। यहां 56 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3306 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 54 केस अब भी एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3382 हो गई है। इनमें से 28 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3270 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 84 केस अब भी एक्टिव हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज