scriptMP Corona Update: एक दिन में 162 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 56 हज़ार के पार, 24 घंटे 1 की मौत | madhya pradesh corona update positive 256017 and 3819 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 162 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 56 हज़ार के पार, 24 घंटे 1 की मौत

locationभोपालPublished: Feb 06, 2021 09:53:34 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 162 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 256017 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3819 पहुंची है।

cor.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 162 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 256017 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 28 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57647 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 924 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 56392 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 331 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 34 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42801 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 614 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 41520 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 667 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16442 हो गई है। शहर में अब तक 227 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16146 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 69 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16321 हो चुकी है। जबकि, 251 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 15876 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 194 केसेज एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5423 हो गई है। इनमें से 150 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5215 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 58 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5417 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5283 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 27 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4963 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4815 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 44 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4722 हो चुकी है। इनमें से 81 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4570 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 71 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4122 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4065 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 23 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4116 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4065 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 16 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3858 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3771 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3646 हो गई है। इनमें से 30 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3600 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7z56ak
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो