scriptMP Corona Update: एक दिन में 297 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 58 हज़ार 8 सौ के पार, 24 घंटे 2 की मौत | madhya pradesh corona update positive 258871 and 3846 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 297 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 58 हज़ार 8 सौ के पार, 24 घंटे 2 की मौत

locationभोपालPublished: Feb 20, 2021 08:39:26 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 297 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 258871 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3846 पहुंची है।

corona_1.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 297 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 258871 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 126 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58490 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 927 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57080 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 483 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 68 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43530 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42390 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 522 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16516 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16126 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 138 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16493 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16237 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5493 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 38 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5481 हो गई है। इनमें से 107 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5319 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 55 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5013 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4866 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 43 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4769 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4621 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 66 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4152 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4089 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 05 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4146 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4090 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3891 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3814 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3674 हो गई है। इनमें से 76 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3557 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 41 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zf5oj

ट्रेंडिंग वीडियो