scriptMP Corona Update: एक दिन में 257 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 59 हजार के पार, 24 घंटे 4 की मौत | madhya pradesh corona update positive 259128 and 3850 death | Patrika News
भोपाल

MP Corona Update: एक दिन में 257 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 59 हजार के पार, 24 घंटे 4 की मौत

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 257 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 259128 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3850 पहुंची है।

भोपालFeb 21, 2021 / 07:51 am

Hitendra Sharma

corona_1.jpg

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 257 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 259128 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 131 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58562 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 929 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 57142 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 550 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 32 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43562 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 42438 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 506 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16523 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16140 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 131 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16498 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16239 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 29 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5496 हो गई है। इनमें से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5308 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5482 हो गई है। इनमें से 108 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5327 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5017 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4867 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 47 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4775 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4627 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 66 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4152 हो गई है। इनमें 58 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4089 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 05 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4146 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4090 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 21 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3894 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3819 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3687 हो गई है। इनमें से 76 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3563 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zfqkl

Home / Bhopal / MP Corona Update: एक दिन में 257 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 59 हजार के पार, 24 घंटे 4 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो