scriptMP Corona Update: एक दिन में 457 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 63 हजार के पार | madhya pradesh corona update positive 263747 and 3866 death | Patrika News

MP Corona Update: एक दिन में 457 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 63 हजार के पार

locationभोपालPublished: Mar 06, 2021 09:17:21 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 457 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 263747 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3862 पहुंची है।

cor.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 457 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 263747 हो गई है।

इंदौर अब भी पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 176 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60386 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 933 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 58123 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1330 एसेटिव केस हैं।

प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 77 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44474 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 618 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 43258 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 598 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16730 हो चुकी है। जबकि, 252 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16343 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 135 केसेज एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16562 हो गई है। शहर में अब तक 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16269 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 63 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5569 हो गई है। इनमें से 152 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5371 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 46 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5549 हो गई है। इनमें से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5391 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5131 हो गई है। जिले में अब तक 104 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 4920 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 107 एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4815 हो चुकी है। इनमें से 82 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 4677 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 56 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4180 हो गई है। इनमें 59 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4099 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 22 केस एक्टिव हैं।

8- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4205 हो गई है। इनमें से 35 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4124 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 46 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3926 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3840 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3818 हो गई है। इनमें से 78 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3625 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 115 केस अब भी एक्टिव हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zqh15
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो