पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
सूचना मिलने के बाद रातीबड़ थाना पुलिस ने 4 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानाकारी के अनुसार अज्ञात बदमाश खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे।
इसके पहले हो चुका है डबल मर्डर
इस घटना के पहले राजधानी भोपाल के खजूरीकला में डबल मर्डर मामले में डीआईजी ने खुलासा करते हुए अवैध संबंध मामले को इंनकार कर दिया। डीआईजी ने बताया कि 6 महीने पहले नौकरी से निकाले जाने के कारण आरोपी खफा था। मौका पाते ही आरोपी ने बेखौफ होकर बुजुर्गों दंपति की हत्या कर दी थी।
जिसके बाद आरोपी बालकनी से कूदकर फरार हो गया। बता दें कि डबल मर्डर खजूरीकला इलाके में सामने नर्मदा वैली में हुआ था। जानकारी के अनुसार यहां बुजुर्ग जीके नायर और उनकी पत्नी रहते थे, इसी बीच गुरुवार के आसपास किसी बदमाश ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। ये दोनों बुज़ुर्ग दम्पति अकेले रहते थे। जानकारी के अनुसार जीके नायर एयरफोर्स से रिटायर्ड थे जबकि उनकी पत्नी सरकारी नर्स थीं।