भोपालPublished: Aug 10, 2023 07:00:55 pm
Manish Gite
election commission toll free number - चुनाव की तैयारियों में जुटा मध्यप्रदेश का चुनाव आयोग....। जारी किया टोल फ्री नंबर...।
मध्यप्रदेश में तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं निर्वाचन आयोग ने भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मतदाता निर्वाचन संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।