भोपाल

महामुकाबला 2018 : कोलार से दूर करेंगे जल संकट, अतिक्रमण हटाने लेंगे जनसहयोग

maha muqabla 2018 : कोलार से दूर करेंगे जल संकट, अतिक्रमण हटाने लेंगे जनसहयोग

भोपालNov 13, 2018 / 12:47 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

महामुकाबला 2018 : कोलार से दूर करेंगे जल संकट, अतिक्रमण हटाने लेंगे जनसहयोग

जल संकट दूर करने कोलार में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। दो और ओवरहैड टैंक बनाए जाएंगे।

कलियासोत नदी के संरक्षण के लिए योजना बनाई है। मॉर्डन स्टॉप डैम बनाए जाएंगे, जिससे पानी रुके और हरियाली भी बनी रहे।

किसानों को सोलर पम्प मुहैया कराए हैं। मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो पाई। प्रयास है कि किसानों को सोलर पम्प एवं सुविधाएं मिल सकें।

अतिक्रमण हटाने के साथ ही ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बैरागढ़ में फ्लाइओवर बनाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम नहीं होगा।

लोक परिवहन के लिए बैरागढ़ और गांधीनगर को मेट्रो से जोड़ा जाएगा। मेट्रो रेल आने के बाद क्षेत्र में आवाजाही सुलभ हो जाएगी।


कोलार में पानी की कमी बड़ी समस्या है। केरवा प्रोजेक्ट आने के बाद भी बड़ी आबादी अभी भी टैंकरों पर निर्भर है।

कलियासोत नदी के कैचमेंट पर कब्जे किए जा रहे हैं। नदी को नाले में तब्दील कर दिया गया है। एनजीटी की सख्ती भी काम नहीं आई।

ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के साधन नहीं होने से किसान परेशान हैं। सोलर पम्प की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
बैरागढ़, गांधीनगर में अतिक्रमण बढ़ रहा है। बड़ा तालाब भी चपेट में है। फुटपाथ पर दुकानें लगा ली गई हैं। रोजाना ट्रैफिक जाम होता है।

बैरागढ़ और गांधीनगर को शहर से जोडऩे के लिए लो-फ्लोर बस ही साधन है। इसके अलावा लोक परिवहन के लिए बेहतर विकल्प नहीं है।

केरवा से और लेंगे पानी

कोलार को जल संकट से मुक्त करने के लिए केरवा डैम से पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। यहां आवश्यकता के मुताबिक टंकियां बनवाएंगे।

कलियासोत नदी को संरक्षित करेंगे। कैमचेंट में निर्माण पर रोक लगाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी किनारे पौधरोपण किया जाएगा।

सिंचाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सोलर पम्प के अनुदान को बढ़ाया जाएगा, ताकि किसान लाभ ले सकें।

जनता के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैरागढ़ में स्थानीय संस्थाओं के साथ मिलकर समस्या का सर्वमान्य हल निकाला जाएगा।

लोक परिवहन के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे। बैरागढ़, गांधीनगर तक कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।

Home / Bhopal / महामुकाबला 2018 : कोलार से दूर करेंगे जल संकट, अतिक्रमण हटाने लेंगे जनसहयोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.