scriptलॉकडाउन में मुंबई से लौटे पिता ने तीन बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, सामने आई ये वजह | madhya pradesh father commits suicide with three girls child | Patrika News

लॉकडाउन में मुंबई से लौटे पिता ने तीन बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, सामने आई ये वजह

locationभोपालPublished: Aug 08, 2020 11:26:44 am

Submitted by:

Manish Gite

लॉकडाउन में मुंबई से काम छोड़कर गांव आए पिता ने उठाया ऐसा कदम…।

bhind.jpg

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को बड़ी दुखद घटना सुनने को मिली। यहां एक पिता अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गया। सभी की लाश मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई है। मामला दबोह थाना क्षेत्र का है।

 

मध्यप्रदेश में शनिवार को भिंड जिले में दुखद घटना की खबर आई। भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अंथियारी में यह घटना हुई है। 45 वर्षीय राजेश रजक नाम का शख्स अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ घर के ही पास स्थित कुंए में कूद गया। बेटियों के नाम अनुष्का (10), चाइना (8) और सबसे छोटी संध्या हैं। राजेश ने पहले दो बड़ी बेटियों को रस्सी से बांधा उसके बाद छोटी बेटी को अपनी गोद में लेकर कुएं पर कूद गया।

 

bhind1.jpg

गांव में फैल गई सनसनी :-:

जैसे ही गांव वालों ने सुबह सभी की लाश तैरते हुए देखा तो वहां सनसनी फैल गई। गांव वालों ने सबसे पहले पुलिस की खबर की। खबर लिखे जाने तक पुलिस लाशों को कुएं से निकालने का प्रयास कर रही थी। तीन बेटियों की लाश कुएं से बाहर निकाली जा चुकी थी, वहीं पिता राजेश रजक की लाश गहराई से निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

 

बताया जा रहा है कि राजेश रजक की तीन बेटियां हैं और एक बेटा है। वह मुंबई में मजदूरी करता था और लॉकडाउन के वक्त वापस घर आ गया था। इस दौरान उसका अक्सर पत्नी सुमन के साथ मतभेद होता रहता था। उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि वो काम-धंधा छोड़कर गांव आ गया और वो अपने बच्चों का लालन-पालन करने में सक्षम नहीं था। शायद इसी लिए उसने यह कदम उठाया है।

 

bhind2.jpg

विवाद के बाद उठाया कदम :-:

लोगों के मुताबिक पत्नी सुमन के साथ शुक्रवार रात को भी राजेश किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बात इतनी बढ़ी की वो आदी रात को ही तीनों बेटियों को लेकर कुएं के पास पहुंच गया और उन्हें अपने साथ बांधकर कुए में कूद गया। सुबह जब ग्रामीणों ने कुएं के भीतर तैरती हुई लाशें देखीं तो वे घबरा गए और तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस ने लाशें निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो