scriptआत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की दिखेगी स्थापना दिवस कार्यक्रम में झलक | Madhya Pradesh Foundation Day 1 November | Patrika News

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की दिखेगी स्थापना दिवस कार्यक्रम में झलक

locationभोपालPublished: Oct 31, 2021 03:07:11 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

डांस, गीत-संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता, मैराथन, दौड़, प्रभात फेरी, रैली आदि आयोजन

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की दिखेगी स्थापना दिवस कार्यक्रम में झलक

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की दिखेगी स्थापना दिवस कार्यक्रम में झलक

भोपाल. मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में आपको आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की झलक नजर आएगी। क्योंकि इस बार मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न आयोजन होंगे।

लाल परेड ग्राउंड पर होंगे यह कार्यक्रम
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन 1 नवंबर को लाल परेड ग्राउंड पर शाम साढ़े 6 बजे से आयोजित होंगे। इस अवसर पर डांस, गीत-संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता, मैराथन, दौड़, प्रभात फेरी, रैली आदि आयोजन किए जाएंगे। इस बार आयोजित कार्यक्रमों की थीम आत्मनिर्भर भारत रहेगी। जिससे प्रदेशवासियों का उत्साह भी बढ़ेगा, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों का भी सम्मान किया जाएगा।
यमराज का मंदिर-यहां रूप चौदस पर होती है पूजा ताकि अंतिम दिनों में नहीं हो कोई तकलीफ


1956 को हुई थी मध्यप्रदेश की स्थापना
मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। चूंकि अपना प्रदेश मध्य में स्थित है, इस कारण इसे मध्य भारत के रूप में भी पहचाना जाने लगा। दरअसल आजादी के बाद वर्ष 1951-52 में पहली बार आम चुनाव हुए थे, जिन्हें विभिन्न श्रेणियों में बांट दिया गया, अलग अलग स्तर पर चुनाव होने लगे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो