scriptभाजपा के मंत्री ने दिया ये विवादित बयान, कांग्रेस में मचा हड़कंप | madhya pradesh minister vishwas sarang gives controversial statement | Patrika News

भाजपा के मंत्री ने दिया ये विवादित बयान, कांग्रेस में मचा हड़कंप

locationभोपालPublished: Jan 04, 2018 02:28:22 pm

सहकारिता मंत्री सारंग कहा कि देश में हो रहे दंगों के पीछे कांग्रेस का हाथ है और उन सभी दंगों की स्क्रिप्ट कांग्रेस मुख्यालय में ही बनती है।

BJP sarang
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुंगावली और कोलारस में 17 को उपचुनाव होने है ऐसे में अब पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर विवादित बयान दे रहे हैं। गुरूवार को भाजपा के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने हो रहे दंगों का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है। उन्होंने अपने विवादित बयान में कहा कि देश में हो रहे दंगों के पीछे कांग्रेस का हाथ है और उन सभी दंगों की स्क्रिप्ट कांग्रेस मुख्यालय में ही बनती है।
सारंग ने कहा कि महाराष्ट्र, मंदसौर, सीहोर समेत देशभर में हो रही हिंसा के पीछे राहुल गांधी हैं। सारंग यही नहीं रूके उन्होंने इसके बाद कांग्रेस के वंशवाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले दादी ने यह काम किया फिर राजीव गांधी फिर सोनिया और अब इसकी कमान राहुल गांधी के हाथों में है। यह लोग देश मे दंगे फैलाकर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। विश्वास ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है।
17 को होना है उपचुनाव
बतादें कि प्रदेश में 17 जनवरी को दो उपचुनाव होने वाले है। जिसके लिए अब पक्ष-विपक्ष दोनों विवादित बयान दे रही हैं। हाल ही में कुछ दिनों से जहा लगातार कांग्रेस के कमलनाथ का विवादीत बयान आया था। जिसके बाद प्रभात झा का प्रचार करने के लिए शिक्षक और भाजपा के प्रभात झा का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शाम तक काग्रेंस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी।
सारंग ने दिए हैं ये बयान

गुजरात चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मंत्री सारंग ने कहा था कि जनता ने कांग्रेस की जातिगत राजनीति को विकास की राजनीति से जवाब दिया।
– सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक जो लोग बीजेपी को वोट नहीं देते हैं, वो पाकिस्तानी हैं। जो देश से प्यार करेगा, वो बीजेपी को वोट देगा। देख लो कहीं आसपास पाकिस्तानी तो नहीं बैठा हैं।
– किसानों की खुदकुशी के मामले में सहकारिता मंत्री सारंग ने कहा था कि राज्य में किसानों की आत्महत्या का कारण कर्ज नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो