scriptदुनिया ने इंटरनेट पर जानी प्रज्ञा की उम्र, पढ़ीं दिग्विजय की खबरें | madhya pradesh politicians search by name on google in world | Patrika News

दुनिया ने इंटरनेट पर जानी प्रज्ञा की उम्र, पढ़ीं दिग्विजय की खबरें

locationभोपालPublished: May 18, 2019 10:52:28 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

दुनियाभर में सर्च किए गए प्रदेश के दिग्गज नेता

pragya - digvijay

pragya – digvijay

रविकांत दीक्षित, भोपाल. लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश के दिग्गज नेताओं को इंटरनेट पर दुनियाभर में सर्च किया गया है। गूगल ट्रेंड के आंकड़ों के मुताबिक बीते एक महीने में भोपाल संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने मैदान में उतरीं भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को भारत के साथ ही न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कतर और कुवैत में सर्च किया गया।

वर्ल्डवाइड सर्चिंग में दिग्विजय को तनजानिया, श्रीलंका, इजराइल और स्विट्जरलैंड जैसे देशों के यूजर्स ने सर्च किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रज्ञा की उम्र, जन्म तिथि और मालेगांव ब्लास्ट केस के बारे में जानकारी ली।

वहीं, दिग्विजय की खबरें और उनकी पत्नी के बारे में सर्चिंग की गई। वहीं, इस अवधि में गूगल सर्च में मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आगे रहे। कांग्रेस महासचिव और गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और विवेक तन्खा को अपेक्षाकृत कम लोगों ने सर्च किया।

क्या है गूगल ट्रेंड

2006 में गूगल ट्रेंड की सर्विस लॉन्च की गई थी। यह विभिन्न क्षेत्रों टॉप सर्च की लोकप्रियता का विश्लेषण करती है। इस पर हर की-वर्ड को 0 से 100 के स्केल में स्कोर मिलता है। की-वर्ड से संबंधित जानकारियां भी गूगल ट्रेंड में सामने आ जाती हैं।

दिग्विजय का वायरल वीडियो तो प्रज्ञा के केस की सर्चिंग

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को तेजी से सर्च किया गया। उनकी जन्मतिथि, उम्र और बायोग्राफी देखी गई। शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए बयान पर लोगों ने उनके भाषण भी सर्च किए। गूगल ट्रेंड पर 0 से 100 के स्केल के बीच प्रज्ञा को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और फ्लीपींस में 100 का स्कोर मिला, जबकि भारत में 61 का स्कोर रहा। वहीं, दिग्विजय श्रीलंका, इटली व आयरलैंड में सर्च किए गए। भारत में उनका स्कोर 39 रहा। यूजर्स ने दिग्विजय की पत्नी अमृता सिंह के बारे में सर्चिंग की। नाम से भी वे खूब सर्च किए गए।

सिंधिया कुवैत-सऊदी, तोमर सिर्फ भारत में सर्च हुए

ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुवैत, सऊदी अरेबिया, सिंगापौर, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, यूएस और जर्मनी में सर्च किया गया। मुरैना से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर भारत में ही खोजे गए। इसमें भी वे सिंधिया के 84 के स्कोर के मुकाबले 16 पर रहे। यूजर्स ने सिंधिया के बेटे, पत्नी और संपत्ति की जानकारी सर्च की गई।

राकेश को यूके, यूएस ने जाना, तन्खा भारत में भी पीछे

जबलपुर भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह गूगल ट्रेंड में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा से आगे रहे। उन्हें यूके, यूएस में यूजर्स ने सर्च किया, जबकि तन्खा सिर्फ भारत में ही खोजे गए। इसमें भी राकेश के 73 के स्कोर के मुकाबले उनका स्कोर 27 रहा। एक महीने के बीच दोनों नेताओं को लेकर कोई खास की-वर्ड भी ट्रेंड नहीं हुआ।

पाकिस्तान में भी खोजे गए कमलनाथ और शिवराज

भारत के साथ ही यूएई, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, यूके, यूएस, सऊदी अरेबिया जैसे देशों के इंटरनेट यूजर्स ने कमलनाथ को खूब सर्च किया। उनके मुकाबले शिवराज सिंह चौहान का सर्च टें्रड कम रहा। पाक यूजर्स की सर्चिंग में कमलनाथ को 53 तो शिवराज को 47 का स्कोर मिला। लोगों ने दोनों दिग्गज नेताओं से जुड़ी खबरें, उनके भाषण आदि की-वर्ड सर्च किए। विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कर्जमाफी और ‘एमपी में छाई गयो शिवराज’ जैसे की-वर्ड ट्रेंड में रहे थे।

आखिरी दौर की 8 सीटों पर कोई खास ट्रेंड नहीं

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में मालवा-निमाड़ की आठ सीटों पर 19 मई को वोट पड़ेंगे। यदि इस इलाके से संबंधित की-वर्डस का कोई खास ट्रेंड नजर नहीं आता है। जब भाजपा ने इंदौर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया था, तब लोगों ने सर्च किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो