scriptकमलनाथ सरकार के मंत्री ने दिग्विजय पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप | madhya pradesh politics umang singhar claims digvijaya singh latest up | Patrika News

कमलनाथ सरकार के मंत्री ने दिग्विजय पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

locationभोपालPublished: Sep 03, 2019 01:28:15 pm

Submitted by:

Manish Gite

digvijay singh vs Umang Singhar: मध्यप्रदेश में कई खेमे में बंटी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले दिनों मंत्रियों से कामकाज के बारे में पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ कमलनाथ सरकार के मंत्री उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है।

digvi1.jpg

digvijay singh vs Umang Singhar


भोपाल। मध्यप्रदेश में कई खेमे में बंटी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले दिनों मंत्रियों से कामकाज के बारे में पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ कमलनाथ सरकार के मंत्री उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है। उमंग सिंघार ने कहा है कि दिग्विजय सिंह सरकार को ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह रेत का धंधा और शराब का कारोबार करवाते हैं।

 

और क्या बोले उमंग सिंघार
-दिग्विजय सिंह देश में ध्रुवीकरण कर रहे हैं।
-कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल करते हैं। आखिर कांग्रेस को कब तक डराएंगे।
-10 साल मुख्यमंत्री रहे तो फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मलाई काटने क्यों आ गए।
-दिग्विजय विधायक और मंत्री के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
– वे बच्चों की तरह जिद करते हैं। जनता को रेत सस्ती मिले फिर क्यों वह अपने ठेकेदारों को घुसेड़ते हैं, सरकार पर दबाव बनाते हैं।

पर्दे से पीछे सरकार चला रहे हैं दिग्विजय
बता दें कि इससे पहले उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह को लेटर लिखने की क्या जरूरत है वो तो खुद पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं।

कमलनाथ की ही सरकार है
मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि सिंहस्थ में घोटाला नहीं हुआ। घोटाला हुआ था और जांच के लिए ईओडबल्यू को लिखा है। जहां तक बात प्रदेश में सरकार की है, तो सीएम कमलनाथ की सरकार है और इस पर कोई सवाल ही नहीं उठता कि कोई और सरकार चला सकता है।
हम सभी पर अधिकार है दिग्विजय सिंह का
कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कहते हैं कि उमंग जब भी बोलते हैं तो चिंतन के बाद ही बोलते हैं। वैसे दिग्विजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका हम सब पर अधिकार है। जिस तरह कमलनाथ का अधिकार है, उनका भी है।
कमलनाथ सरकार चलाने में सक्षम
कमलनाथ सरकार के मंत्री बाला बच्चन कहते हैं कि मुख्यमंत्री कमलाथ सरकार चलाने में सबसे योग्य और सक्षम नेता हैं। उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। यह कहना गलत है कि दिग्विजय पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो