scriptमध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 69.93 फीसदी मतदान,जानिए हर सीट का मतदान प्रतिशत | Madhya Pradesh polled 69.93 percent in by-elections in 28 seats | Patrika News

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 69.93 फीसदी मतदान,जानिए हर सीट का मतदान प्रतिशत

locationभोपालPublished: Nov 03, 2020 09:31:38 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

आगर में सबसे ज्यादा 83.75 फीसदी मतदान तो वहीं ग्वालियर पूर्व में सबसे कम 48.15 फीसदी वोटिंग, EVM में कैद प्रत्याशियों की किस्मत, 10 नवंबर को आएंगे परिणाम..

photo_2020-11-03_18-19-31.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए चुनाव में बंपर मतदान हुआ। कोरोना के साये के बीच हुई मध्यप्रदेश में जनता लोकतंत्र के महापर्व में अपने वोट की आहूति देने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची और कतारों में लगकर अपना वोट दिया। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में करीब 69.93 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग खत्म होने के साथ ही इन सभी सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता ने EVM में कैद कर दिया है और 10 नवंबर को अब चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान-

आगर- 83.75%
अंबाह- 54.30%
अनूपपुर- 73.28%
अशोकनगर- 76.02%
बदनावर- 83.20%
बमोरी- 78.84%
भांडेर- 72.59
ब्यावरा- 81.77%
डबरा- 66.68%
दिमनी- 61.06%
गोहद- 54.42%
ग्वालियर- 56.15%
ग्वालियर ईस्ट- 48.15%
हाटपिपल्या- 83.66%
जौरा- 69.00%
करैरा- 73.68%
मलहरा- 69.52%
मांधाता- 73.44%
मेहगांव- 61.18%
मुरैना- 59.17%
मुंगावली- 77.17%
नेपानगर- 75.81%
पोहरी- 76.02%
सांची- 68.87%
सांवेर- 78.01%
सुमावली- 63.04%
सुरखी- 71.97%
सुवासरा- 82.61%
(चुनाव आयोग के अनुसार)

मध्यप्रदेश उपचुनाव की सुर्खियां
– गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव, बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी एक दूसरे के गले मिले।
– सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव को बूथ एजेंट बनाने का आरोप, रिटर्निंग ऑफिसर से हुई बीजेपी कार्यकर्ताओं की बहस, तुलसी सिलावट भी मौके पर पहुंचे।
– भिंड कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश को मेहगांव पुलिस ने हिरासत में लिया। बाहरी व्यक्ति होने के कारण हुई कार्रवाई।
– आगर मालवा निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए कोविड-19 के तमाम निर्देशों का पालन तो किया लेकिन मतदान केंद्रों की साइज पर ध्यान देना भूल गया । कई मतदान केंद्र इतने छोटे थे कि मतदान कर्मियों बहुत नजदीक बैठना पड़ा और पीठासीन अधिकारियों को मतदान कक्ष के बाहर बैठना पड़ा।
– मुरैना के एक बूथ पर एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई, यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।


28 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 28 सीटों पर मतदान प्रतिशत निम्नवार था-

आगर- 85.2%
अंबाह- 60.4%
अनूपपुर- 73.0%
अशोकनगर- 73.7%
बदनावर- 85.4%
बमोरी- 70.39%
भांडेर- 69.8%
ब्यावरा- 82.9%
डबरा- 69.3%
दिमनी- 69.7%
गोहद- 61.7%
ग्वालियर- 62.4%
ग्वालियर ईस्ट- 57.4%
हाटपिपल्या- 86.7%
जौरा- 71.8%
करैरा- 71.6%
मलहरा- 74.3%
मांधाता- 78.2%
मेहगांव- 64.8%
मुरैना- 59.4%
मुंगावली- 73.8%
नेपानगर- 78.1%
पोहरी- 74.6%
सांची- 74.0%
सांवेर- 82.5%
सुमावली- 68.8%
सुरखी- 73.2%
सुवासरा- 84.4%
(चुनाव आयोग के अनुसार)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो