scriptShivraj Cabinet: 24 मंत्री हैं करोड़ों के मालिक, कोई 5वीं पास तो कोई पीएचडी होल्डर | madhya pradesh shivraj cabinet ministers criminal records and property | Patrika News

Shivraj Cabinet: 24 मंत्री हैं करोड़ों के मालिक, कोई 5वीं पास तो कोई पीएचडी होल्डर

locationभोपालPublished: Jul 03, 2020 06:14:10 pm

Submitted by:

Manish Gite

शिवराज मंत्रिमंडल में शामिल हुए मंत्रियों में कई मंत्री करोड़पति हैं, इसके अलावा आपराधिक प्रकरण वाले भी हैं कई मंत्री…। पेश हैं एक रिपोर्ट…।

03_1.png

madhya pradesh shivraj cabinet ministers criminal records and property

 

भोपाल। शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj cabinet minister) में शामिल होने वाले मंत्रियों में कोई पांचवीं पास तो कोई 12वीं पास मंत्री बना है। पोस्ट ग्रेजुएट, एलएलबी और पीएचडी करने वाले भी मंत्री बने हैं। खास बात यह है इनमें से ज्यादातर मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज (criminal records) हैं। सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर पर तो 20 केस रजिस्टर्ड हैं। इनके बाद दिमनी से क्षेत्र के गिर्राज दंडोतिया हैं, जिनके ऊपर पांच केस हैं।

शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj cabinet minister) में शामिल मंत्रियों में से पांच सदस्य लखपति हैं, बाकी करोड़पति (property)। शिक्षा के मामले में भी 5वीं और 8वीं से लेकर पीएचडी और एलएलबी हैं। यह आंकड़े पिछले चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक हैं।

 

पेश है एक रिपोर्ट
-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan ) बुदनी से विधायक हैं। 61 वर्षीय चौहान एमए गोल्ड मेडलिस्ट हैं और पांच बार से विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति सवा तीन करोड़ है।

-डा. नरोत्तम मिश्र (narottam mishra) दतिया से विधायक हैं। 60 वर्षीय मिश्रा छह बार से विधायक हैं और उनकी कुल संपत्ति 3.82 करोड़ है।

-तुलसी राम सिलावट (tulsiram silawat) सांवेर से पूर्व विधायक हैं। 66 वर्षीय सिलावट एमए शिक्षित हैं और चार बार से विधायक हैं।

-कमल पटेल (kamal patel) हरदा से भाजपा विधायक हैं। 59 वर्षीय पटेल ने एलएलबी किया है। पांच बार के विधायक पटेल की संपत्ति सवा 3 करोड़ के आसपास है।

-गोविंद सिंह राजपूत (govind singh rajput) सुरखी से विधायक रह चुके हैं। 59 वर्षीय राजपूत तीन बार विधायक रहे। एमबीए करने वाले राजपूत की संपत्ति 2.24 करोड़ है।

-मीना सिंह (meena singh) मानपुर क्षेत्र से हैं। 49 वर्षीय मीना एमए तक पढ़ी हैं और पांच बार से विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 1.61 करोड़ रुपए है।

-गोपाल भार्गव (gopal bhargawa) रहली से विधायक हैं। एलएलबी तक पढ़ें 68 साल के भार्गव 8 बार से विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ है।

-बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर क्षेत्र से हैं जो एमए तक पढ़े हैं। 70 साल के बिसाहूसिंह पांच बार विधायक रहे। 5 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

-विजय शाह हरसूद क्षेत्र से आते हैं जो 58 साल के हैं। एमए तक पढ़े शाह 7 बार से विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ है।

-63 साल के जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ से आते हैं। एलएलबी तक पढ़ाई की और 6 बार से विधायक हैं। इनकी संपत्ति 2 करोड़ है।

-यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से भाजपा विधायक हैं। 66 वर्षीय सिंधिया चार बार से विधायक हैं। इनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ बताई जाती है।

-भूपेंद्र सिंह सागर जिले के खुरई से भाजपा विधायक हैं। 62 वर्षीय सिंह चार बार से विधायक हैं। एलएलबी तक पढ़ाई करने वाले भूपेंद्र सिंह की कुल संपत्ति 46 करोड़ है।

-एदल सिंह कंसाना मुहैना जलि के सुमावली क्षेत्र से हैं। 62 वर्षीय कंसाना हाईस्कूल तक पढ़े हैं। 4 बार विधायक रहे और 83 लाख की संपत्ति है।

-बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना क्षेत्र से हैं, 53 वर्षीय बृजेंद्र एलएलबी तक पढ़े हैं। चार बार विधायक रहे हैं। दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

-विश्वास सारंग भोपाल जिले की नरेला सीट से भाजपा विधायक हैं। 49 वर्षीय सारंग तीन बार से विधायक हैं। बीई तक पढ़ाई करने वाले सारंग की कुल संपत्ति 9 करोड़ हैं।

-प्रभुराम चौधरी रायसेन के सांची क्षेत्र से आते हैं। 62 वर्षीय चौधरी तीन बार विधायक रह चुके हैं। इनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ है।

-इमरती देवी ग्वालियर जिले की डबरा क्षेत्र से आती हैं। 45 साल की इमरती ने 12वीं तक पढ़ाई की है। तीन बार विधायक रहने के साथ ही 2 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

-52 साल के प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर क्षेत्र से हैं। बीए तक पढ़ाई करने वाले तोमर दो बार विधायक रहे। कुल संपत्ति 2 करोड़ है।

-महेंद्र सिंह सिसोदिया गुना जिले की बम्होरी से हैं। 58 साल के सिसोदिया बीएससी तक पढ़े हैं। दो बार विधायक रहे सिसोदिया की कुल संपत्ति 5 करोड़ है।

-प्रेम सिंह पटेल बड़वानी क्षेत्र से आते हैं। 64 साल के पटेल पांचवी तक पढ़े हैं। पांच बार विधायक रहने के साथ ही इनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ है।

-ओमप्रकाश सकलेचा नीमच जिले के जावद से है। 62 वर्षीय सकलेचा बीकाम तक पढ़े हैं। 4 बार से विधायक सकलेचा की कुल संपत्ति 6 करोड़ है।

-ऊषा ठाकुर इंदौर जिले की महू क्षेत्र से आती हैं। 54 साल की ऊषा 3 बार से विधायक हैं। एमएड एमफिल तक पढ़ी हैं और कुल संपत्ति 7 लाख है।

-अरविंद भदौरिया भिंड जिले के अटेर से आते हैं। 52 साल के अरविंद भदौरिया ने पीएचडी की है। दो बार के विधायक भदौरिया की कुल संपत्ति 76 लाख है।

-मोहन यादव उज्जैन की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक हैं। 55 साल के यादव ने एमबीए पीएचडी किया है। दो बार विधायक होने के साथ ही उनकी संपत्ति 31 करोड़ है।

-हरदीप सिंह डंग मंदसौर की सुवासरा क्षेत्र से आते हैं। 52 साल के डंग ने एमकाम किया है। दो बार विधायक रहे डंग 68 लाख की संपत्ति के मालिक हैं

-राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव धार जिले की बदनावर सीट से आते हैं। 48 साल के दत्तीगांव पीजी तक पढ़े हैं। तीन बार विधायक होने के साथ ही कुल संपत्ति 9 करोड़ है।

 

राज्यमंत्री

-भारत सिंह कुशवाह जिला ग्वालियर ग्रामीण सीट से आते हैं। 50 साल के कुशवाह हाईस्कूल तक पढ़े हैं। दो बार विधायक रहे। कुल संपत्ति एक करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

-इंदर सिंह परमार शाजापुर जिले के शुजालपुर से आते हैं। 56 साल के परमार ने एलएलबी किया है। दो बार विधायक रहने के साथ ही 4 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

-रामखिलावन पटेल सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र से आते हैं। 62 साल के पटेल ने एमए.एमकाम किया है। दो बार के विधायक पटेल के पास दो करोड़ की संपत्ति है।

-राम किशोर कांवरे छिंदवाड़ा जिले के परसवाड़ा से आते हैं। 44 साल के कांवरे ने एमए किया है। दो बार के विधायक दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

ब्रजेंद्र सिंह यादव अशोक नगर जिले के मुंगावली क्षेत्र से आते हैं। 51 साल के यादव आठवी तक पढ़े हैं। दो बार विधायक रहने वाले यादव के पास 2 करोड़ की संपत्ति है।

गिर्राज दंडोतिया मुरैना जिले की दिमनी क्षेत्र से आते हैं। 48 साल के दंडोतिया ने बीए एएलबी किया है। एक बार विधायक रहने के साथ ही 1 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सुरेश धाकड़ शिवपरी की पोहरी क्षेत्र से हैं। 52 वर्षीय धाकड़ दसवीं तक पढ़े हैं। एक बार विधायक रहने के साथ ही एक करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

-ओपीएस भदौरिया भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र से आते हैं। 51 साल के भदौरिया ने एमए एलएलबी किया है। एक बार विधायक रहने के साथ ही एक करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो