scriptभाजपा की नई टीम के गठन की तैयारी, इस बार नए चेहरों को मिलगा मौका | Madhya Pradesh State BJP unit working committee latest news | Patrika News

भाजपा की नई टीम के गठन की तैयारी, इस बार नए चेहरों को मिलगा मौका

locationभोपालPublished: Nov 30, 2020 01:43:33 pm

Submitted by:

Manish Gite

पांच साल से अटकी पड़ी प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की सुगबुगाहट तेज…।

bjp.png

Madhya Pradesh State BJP unit working committee latest news

 

भोपाल। प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही सांसद वीडी शर्मा की नई टीम का इंतजार किया जा रहा है। उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा की नई कार्यसमिति की घोषणा जल्द ही हो सकती है। इस संबंध में वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच मंत्रणा भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि इस टीम में 8 से 10 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश महामंत्रियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं।

 

उपचुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश भाजपा में नई कार्यसमिति का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक इसकी तैयारी की जा रही है और नए चेहरों को भी तलाशा जा रहा है। इसके लिए कई नेता लॉबिंग भी कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि वीडी शर्मा इस बार ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को अपनी टीम में शामिल करेंगे। वीहं प्रदेश अध्यक्ष की टीम में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी ज्यादा जगह मिल सकती है। प्रदेश अध्यक्ष की इस टीम में करीब 4 सिंधिया समर्थक शामिल किए जाने की चर्चा हैं। वहीं इस टीम में 8 से10 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश महामंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसमें भी संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी।

 

 

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की नई कार्यसमिति के गठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की सीएम शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इसमें 8-10 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश महामंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी जैसे पदों पर भी नए चेहरे ही लाने की बात कही जा रही है। जो नई नियुक्तिां होने वाली हैं, इनमें नए चेहरों को बड़ी संख्या में स्थान दिया जा सकता है।

 

 

पांच साल पहले बनी थी टीम

प्रदेश भाजपा की नई टीम पिछले 5 वर्षों से नहीं बन पाई है। फिलहाल वही टीम काम कर रही है, जो नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष रहते बनाई हुई थी। नंदकुमार सिंह चौहान के बाद राकेश सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन उन्होंने नई टीम का गठन नहीं किया और विधानसभा चुनाव पास आने से वे पुरानी टीम से ही काम चला रहे हैं। अब वीडी को अध्यक्ष बने 8 माह हो गया, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नई टीम प्रदेश की जनता के सामने होगी। इस बार संगठन में भी संतुलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

 

9 माह से है इंतजार

वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से 9 माह हो गया है, लेकिन अब तक वो अपनी टीम का गठन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अब उपचुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद वीडी शर्मा को फ्री हैंड दे दिया गया है और जल्द ही वो अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं।


इन पर चल रही है अटकलें

भाजपा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस छोड़ सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए पंकज चतुर्वेदी को प्रवक्ता बनाया जा सकता है। इनके अलावा मनोज चौधरी का भी नाम लिया जा रहा है। भांडेर से विधायक रक्षा सिरोनिया को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि भगवानदास सबनानी, शारदेंदु तिवारी, रणवीर सिंह राव., कविता पाटीदार और हरिशंकर खटीक की नियुक्ति हो चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो