scriptALERT: फिर 36 घंटे ज्यादा खतरनाक, भारी बारिश से इन जिलों में हो सकता है बड़ा नुकसान | madhya pradesh weather report august in hindi 24 aug | Patrika News

ALERT: फिर 36 घंटे ज्यादा खतरनाक, भारी बारिश से इन जिलों में हो सकता है बड़ा नुकसान

locationभोपालPublished: Aug 24, 2018 02:43:45 pm

Submitted by:

Manish Gite

ALERT: फिर 36 घंटे ज्यादा खतरनाक, भारी बारिश से इन जिलों में हो सकता है बड़ा नुकसान

flood

ALERT: फिर 36 घंटे ज्यादा खतरनाक, भारी बारिश से इन जिलों में हो सकता है बड़ा नुकसान

भोपाल। मध्यप्रदेश में कई जिलों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने फिर आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर, जिन इलाकों में बारिश नहीं हो रही थी, वहां मौसम खुशनुमा हो गया है। पर्यटन स्थलों पर जबकि कुछ इलाकों में उमस से लोग बेहाल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण अब ऊंचाई के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैल गया है। इस कारण अगले 3 दिनों तक उत्तरी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा 26 अगस्त से उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना के कारण 27 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी वर्षा गतिविधियों के बढ़ने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा निमाड़ में भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

Motivational Story: मध्यप्रदेश के इस युवक ने केरल में किया ऐसा कमाल, बन गया ‘सुपर हीरो’

 

flood

घने बादल छाए रहेंगे
-मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में और उसके आसपास के क्षेत्र में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
-हवा का रुख भी दक्षिण-पूर्व रहने के साथ ही उसकी गति अपेक्षाकृत तेज होगी। जबि अधिकतम आद्रता 90 प्रतिशत और 78 प्रतिशत न्यूनतम रहेगी।

 

weather ALERT: 21 राज्यों को खतरे की चेतावनी, इस राज्य में तीन दिन सबसे खतरनाक
Weather Updates: आज रात से फिर भारी बारिश का दौर, कई राज्यों को मिली चेतावनी

flood

चित्रकूट बाढ़ की चपेट में
मध्यप्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र से खबर है कि मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट की करीब सौ से अधिक दुकानें पानी में डूब गई हैं। जिला प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं को अब रामघाट जाने से रोका जा रहा है। स्थानीय लोगों को निचले इलाके खाली करने को कहा गया है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम लगाई गई है।

-इधर, ओरछा में भी नदी उफन पर आने से आवागमन बंद हो गया है। इस बीच कई कांवड़िए जान जोखिम में लेकर नदी पार करते हुए नजर आए। ओरछा के कई इलाकों में निचली बस्तियों में पानी भर गया। कई लोगों को बचाने के लिए बचाव दल को बुलाना पड़ा।

 

flood

पूरे प्रदेश में गिरा तापमान

भोपाल 23.2 डिग्री

इंदौर 22.2 डिग्री

ग्वालियर 22.6 डिग्री

जबलपुर 23.8 डिग्री

flood
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो