scriptमध्यप्रदेश के ज्यादातर जिले का तापमान 42 पार, सबसे ज्यादा खरगोन में | madhya pradesh weather report in hindi | Patrika News

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिले का तापमान 42 पार, सबसे ज्यादा खरगोन में

locationभोपालPublished: May 21, 2019 07:49:17 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश का पारा चढ़ने लगा है, आलम यह है कि ज्यादातर जिलों का तापमान 42 पार पहुंच गया है, इसके 45 डिग्री पर जाने की संभावना है…।

Weather Update

Weather Update


भोपाल। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 42 पार हो गया है। अगले सप्ताह इसके और भी अधिक बढ़ने की संभावना है। 25 मई से नोतपा शुरू हो रहा है, इसमें अधिक गर्मी का अहसास होगा। मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस बार तापमान 45 डिग्री पर पहुंच सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जबकि ज्यादातर जिलों का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। रीवा संभाग के जिले, उज्जैन और होशंगाबाद संभागों के जिले में भी तापमान का बढ़ना जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45 डिग्री खरगोन का रहा।
उधर, मालवा और निमाड़ की सीमा से लगे धार जिले में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजस्थान से आ रही चक्रवाती हवा का असर है कि यहां का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले सोमवार का तापमान भी 40.4 रिकार्ड किया गया था।
कहां कितना तापमान

भोपाल
-भोपाल का तापमान भी 42 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि रात का पारा भी 28 डिग्री पर निकल गया है। यहां अगले सप्ताह तक तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री का और इजाफा होने की संभावना है।
ग्वालियर
उत्तर भारत से लगे ग्वालियर में मंगलवार को पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि रात का पारा 26 डिग्री पर है। अगले सप्ताह यहां का पारा 44 डिग्री पर पहुंचने की आशंका है।
जबलपुर
यहां का पारा फिलहाल 42 डिग्री पर ही बना हुआ है। कल से इसके एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। 24 तारीख को जबलपुर का पारा 44 डिग्री पर पहुंच सकता है।

इंदौर
इंदौर का तापमान 42 डिग्री पर बना हुआ है। जबकि अगले सप्ताह तक गर्मी से विशेष राहत की उम्मीद नहीं है। यहां का तापमान अगले सप्ताह तक एक से दो डिग्री बढ़ सकता है।
खरगौन

निमाड़ क्षेत्र के खरगोन का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यहां का तापमान फिलहाल 45 डिग्री पर है। अगले सप्ताह यहां का तापमान 46 तक जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो