scriptमानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश में झमाझम होगी बारिश! | madhya pradesh weather update : monsoon enters in mp in 72 hours | Patrika News

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश में झमाझम होगी बारिश!

locationभोपालPublished: Jun 21, 2019 04:18:48 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश
अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश में झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग ने भारी बारिश की दी चेतावनी

 

madhya pradesh weather update

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश में झमाझम होगी बारिश!

भोपाल। गोवा के बाद महाराष्ट्र के कुछ इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department ) के अनुसार, मानसून ( monsoon in madhya pradesh ) ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश ( madhya pradesh ) में झमाझम बारिश ( rain ) होगी।
ये भी पढ़ें- सीएम हाउस में कमलनाथ ने किया योग, कहा- लोग दिनचर्या में शामिल करें

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटे में मानसून पूरा महाराष्ट्र कवर कर लेगा। इसके बाद मध्य प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे मध्य प्रदेश समेत देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश के इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हुई थी, जिस कारण यहां का मौसम सुहावना बना दिया है।
कहां पहुंचा मानसून

मानसून महाराष्ट्र के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है अगले दो-तीन दिनों मानसून अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि शुक्रवार तक गोवा में मानसून पहुंचेगा लेकिन गुरुवार को ही मानसून गोवा पहुंच गया था। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है क अगले 72 घंटे में मानसून मध्य प्रदेश पहुंच जाएगा।
यहां भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो