scriptMP ELECTION 2018: सीएम शिवराज ने मंच से सुनाया गाना, कहा – करवटें बदलते रहे सारी रात हम…. | madhyapradesh-election: cm Shivraj Singh Chouhan comment on Congress | Patrika News
भोपाल

MP ELECTION 2018: सीएम शिवराज ने मंच से सुनाया गाना, कहा – करवटें बदलते रहे सारी रात हम….

शिवराज ने कांग्रेस पर की टिप्प्णी…..

भोपालNov 13, 2018 / 03:12 pm

Amit Mishra

news cm

MP ELECTION 2018: सीएम शिवराज ने मंच से सुनाया गाना, कहा – करवटें बदलते रहे सारी रात हम….

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मैं तो दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहता हूं, सिर्फ तीन से चार घंटे ही सो पाता हूं। लेकिन कांग्रेस के मित्रों की नींद सत्ता की चाह में उड़ गई है, वे भी रात भर करवटें बदलते रहे हैं।
शिवराज ने सोमवार को हिंदी भवन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अपने भाष्ण में यह बात कही। सीएम ने फिल्मी गीत की तुकबंदी को अपने अंदाज में कहा- करवटें बदलते रहे सारी रात हम।

झूठे आरोप लगाने लगे…

आगे सीएम ने कहा कि राहुल गांधी पानी पी-पी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुझे कोसते हैं। अब तो वे मेरे बेटे पर भी झूठे आरोप लगाने लगे हैं।


जोड़ी मध्यप्रदेश में भी बुरी नहीं है….

शिवराज ने कांग्रेस में कमलनाथ-सिंधिया की जोड़ी पर नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि जोडिय़ां तो भाजपा में ही बन सकती है कांग्रेस में नहीं बनती। उन्होंने कहा, देश में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी है जो प्रदेश के लिए भाग्यशाली है।
इसके पहले अटल-आडवाणी और मुखर्जी-उपाध्याय की भी जोड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, जोड़ी मध्यप्रदेश में भी बुरी नहीं है, यहां शिवराज-राकेश सिंह की जोड़ी है।

2019 में मोदी सरकार आई तो पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर करेंगे….

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद में कहा कि 2019 में केंद्र में फिर हमारी सरकार आएगी तो हम पूरे देश से घुसपैठियों को बाहर करेंगे। इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान चलाया जाएगा।

एनआरसी के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाए….
असम में सर्वानंद सोनवाल की सरकार बनने के बाद वहां हमनें एनआरसी बनाकर 40 लाख घुसपैठियों को सूचीबद्ध किया है। कांग्रेस इसे मानव अधिकार का मुद्दा बना रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं को एनआरसी के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाए।

 

 

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अबर्न माओवाद का पक्ष लेकर जता दिया कि वो माओवाद के प्रति नरम रूख रखती है। अब कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि उसका नक्सलवाद को लेकर क्या पक्ष है।


ज्यादा से ज्यादा बूथ पर विजय हासिल करना हमारा लक्ष्य….
शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस चुनाव को संगठन की परीक्षा मान कर चले। सरकार के कामकाज को वोटर तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि भले ही चुनावी पंडित यह कहते हों कि कितनी सीटे जीते, लेकिन हमारा पैमाना है कि हम कितने बूथ जीते। ज्यादा से ज्यादा बूथ पर विजय हासिल करना यही हमारा लक्ष्य है।

 


शाह ने कहा कि 2018 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है इसके बाद लोकसभा चुनाव आने वाला है। फिर से हमारी सरकार बने इसके लिए इस चुनाव में डटकर मेहनत करना है। क्योंकि विधानसभा के चुनाव ही 2019 के चुनाव की नीव है।

Home / Bhopal / MP ELECTION 2018: सीएम शिवराज ने मंच से सुनाया गाना, कहा – करवटें बदलते रहे सारी रात हम….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो