script

आखिरी दिन निर्दलीय नामांकन फॉर्म दाखिल कर अपनों की नींद उड़ा दी!

locationभोपालPublished: Nov 10, 2018 08:24:56 am

Submitted by:

Amit Mishra

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ निर्दलियों ने भरे फॉर्म…

news

vidhansabha

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे कुछ नेताओं ने आखिरी दिन निर्दलीय नामांकन फॉर्म दाखिल कर दोनों दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का कहना है कि जनता ने उन्हें नामांकन करने को कहा है इस लिए नामांकन कर रहा हूं। वही दूसरी ओर गोविंदपुरा सीट से भाजपा की ओर से कृष्णा गौर और भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आरिफ अकील एंव भाजपा से फातिमा रसूल सिद्दिकी ने नामांकन किया।

 

गोविंदपुरा :कृष्णा गौर (भाजपा प्रत्याशी)
कृष्णा के पास एक किग्रा. से अधिक सोना, 7.5 करोड़ की कुल संपत्ति

नकद

स्वयं के हाथ में नकदी: 17,500 रुपए।
इनकम: 2018 के इनकम टैक्स ब्यौरे के मुताबिक सालना आय 12 लाख 11 हजार 40 रुपए।
जेवर, वाहन: 1026 ग्राम सोना (कीमत 32 लाख 21 हजार 640 रु.), दो किलो चांदी (कीमत एक लाख 760 रुपए) और होंडा सिटी कार।

एफडी, पॉलिसी, बैंक खाते
बैंक: यस बैंक हमीदिया रोड ब्रांच के अलग खातों में 80 लाख 91 हजार 662 रु., बैंक ऑफ इंडिया की एमएलए रेस्ट हाउस शाखा के दो खातों में 14 लाख 62 हजार 573 रुपए जमा हैं। इसके अलावा सहकारी बैंक में पांच लाख 22 हजार 482 रुपए जमा हैं।
68.21 लाख की कृषि भूमि
मिसरोद में 68 लाख 21 हजार कीमत की कृषि भूमि है।
7.51 करोड़ की कुल संपत्ति
एमपी नगर में 4 करोड़ का भूखंड, दानिशकुंज में 55 लाख के प्लॉट समेत 7.51 करोड़ की कुल संपत्ति।
पांच साल में 71 हजार रुपए बढ़ी आरिफ अकील की आय….

नकद


स्वयं के हाथ में नकदी: 20 हजार रुपए।
2013 में नकदी: 20 हजार रुपए।
पत्नी के हाथ में नकदी: 25 हजार रुपए।
2013 में नकदी: 15 हजार रुपए।
एफडी, पॉलिसी, बैंक खाते
स्वयं: 9 लाख 39 हजार रुपए।
2013 में: पांच लाख 27 हजार रुपए।
सायरा अकील (पत्नी): 03 लाख रुपए।

वाहन: 50 हजार कीमत की जीप, एक लाख का टैक्टर एवं एक अन्य 1.5 लाख का टैक्टर स्वयं के नाम, जबकि पत्नी के नाम पर तीन लाख कीमत का टैक्टर एवं 67 हजार का एक स्कूटर।
4.41 लाख की सालाना आय
आरिफ अकील की सालाना आय 2013 में 3.71 लाख थी जो पांच साल में बढ़कर 4.41 हजार हुइ है।
1.43 लाख बढ़ी पत्नी की आय
सायरा अकील की आय 2013 में 1.82 लाख थी जो पांच साल में 3.25 लाख हो गई है।

 

 

 

उत्तर:फातिमा रसूल सिद्दिकी (भाजपा)
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 20 हजार रुपए।
पति के पास नकदी: 10 हजार रुपए।
जेवर, वाहन: 30 तौला सोना और 750 ग्राम चांदी के बर्तन (कीमत करीब 10 लाख रुपए), स्कॉर्पियो वाहन (कीमत सात लाख रुपए)।
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
स्वयं: बैंक में 30 हजार रुपए।
पति के पास: बैंक में 32 हजार रुपए।
अचल संपत्ति
स्वयं: एक मकान जिसकी कीमत 17 लाख 46 हजार 18 रुपए दर्शाई गई है। अजीविका का जरिया ट्यूशन
फातिमा रसूल सिद्दिकी ने अजीविका का साधन ट्यूशन पढ़ाना बताया है।
पति की प्राइवेट जॉब: एफिडेविट में फातिमा रसूल सिद्दिकी ने पति को प्राइवेट जॉब
में कार्यरत
बताया है।

 

इन लोगों ने उडाई अपनों की नीद….
हुजूर से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने किया निर्दलीय नामांकन


जितेंद्र डागा के पास 13 करोड़ से अधिक की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग
हुजूर :जितेंद्र डागा, पूर्व विधायक (निर्दलीय)
नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 2 लाख 25 हजार रुपए।
2008 में नकदी: 2 लाख 50 हजार रुपए।
पत्नी के हाथ में नकदी: 35 हजार रुपए।
2008 में नकदी: 35 हजार रुपए।
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
स्वयं: 26.96 लाख बैंक में, रिलायंस एनर्जी, आइसीआइसीआइ और इलाहबाद बैंक के शेयर।
आय: 2018 के इनकम टैक्स ब्यौरे में जितेंद्र डागा ने सालाना आय 79 हजार 776 रुपए, जबकि पत्नी की आय एक करोड़ दस लाख रुपए बताई है।
अपराध : इनके पास फॉ’र्यूनर, शेवरले बीट एवं पत्नी के पास इनोवा गाड़ी है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक डागा की कुल चल-अचल संपत्ति की कीमत 59 करोड़ 95 लाख 61 हजार रुपए है। पत्नी के पास 11 करोड़ 22 लाख की संपत्ति है। 13 करोड़ की मल्टी डागा हाइट्स के नाम से मल्टी की कीमत 13 करोड़ 61 लाख रुपए बताई गई है।

तीन करोड़ से अधिक की पुश्तैनी संपत्ति के मालिक हैं सऊद

उत्तर भोपाल से मोहम्मद सऊद ने भी नामांकन

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: 5 लाख रुपए।
पत्नी के हाथ में नकदी: निरंक।
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
स्वयं: चार लाख रुपए बैंक में। वर्ष 2018 के इनकम टैक्स ब्यौरे में सालाना आय 8 लाख 80 हजार 45 रुपए बताई है।
हथियार, वाहन: स्वयं के पास एक लाख कीमत की राइफल। एक स्विफ्ट कार (दस लाख रुपए कीमत)। स्वयं को पेशे से किसान बताया है। पत्नी गृहिणी हैं, लेकिन उनके पास नकद राशि का उल्लेख नहीं किया है। इसी तरह अचल संपत्ति के साथ ही बैंक में जमा राशि का उल्लेख नहीं किया गया है।

तीन करोड़ की पुश्तैनी संपत्ति
मो. सऊद ने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास तीन करोड़ एक लाख 50 हजार कीमत की पुश्तैनी अचल संपत्ति है। इसके अलावा उन्होंने अन्य किसी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।
दस साल में दस गुना से अधिक का हुआ संपत्ति में इजाफा
बैरसिया से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर निर्दलीय नामांकन

नकद
स्वयं के हाथ में नकदी: निरंक।
2008 में नकदी: 1 लाख 60 हजार रुपए।
पत्नी के हाथ में नकदी: निरंक।
2008 में नकदी: 40 हजार रुपए।
एफडी,पॉलिसी, बैंक खाते
स्वयं: 2018 के इनकम टैक्स ब्यौरे में सालाना आय सात लाख 83 हजार रुपए। पत्नी की आय 7 लाख 31 हजार रुपए। इसका जरिया पेंशन, कृषि एवं ब्याज से बताया गया है।
जेवर, वाहन: स्वयं के पास 243 ग्राम एवं पत्नी के पास 486 ग्राम सोना। एक बोलेरो। 2008 में स्वयं के पास 50 ग्राम एवं पत्नी के पास 110 ग्राम सोना होना बताया था।
5 गुना बढ़ी इनकम
वर्ष 2008 में ब्रह्मानंद रत्नाकर ने कुल चल-अचल संपत्ति 55 लाख रुपए बताई गई थी, जबकि वर्ष 2018 में स्वयं के पास चार करोड़ से अधिक एवं पत्नी के पास एक करोड़ 60 लाख की संपत्ति होना बताया गया है।
फातिमा के पास 30 तौला सोना, ट्यूशन पढ़ाकर करती हैं गुजारा

ट्रेंडिंग वीडियो