scriptदोहरी चुनौती में घिरे छोटे दलों के अध्यक्ष | madhyapradesh-election: small parties surrounded by dual challenge | Patrika News

दोहरी चुनौती में घिरे छोटे दलों के अध्यक्ष

locationभोपालPublished: Nov 06, 2018 08:10:49 am

प्रदेश अध्यक्ष खुद चुनाव मैदान में….

news

MP Election 2018: Photograph of candidates ballot with names symbols

भोपाल। छोटे राजनीतिक दलों के अध्यक्ष दोहरी चुनौती के साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। कोई भाजपा सरकार के मंत्री को चुनौती दे रहा है तो कोई कांग्रेस की परंपरागत सीट पर मुकाबले की तैयारी में है। ऐसे में उनके सामने दल को मजबूत करना और चुनाव जीतना दो बड़ी चुनौतियां हैं।

सपाक्स….
बडऩगर या नीमच सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी। हालांकि, संगठन में अभी इन पर एक राय नहीं बनी है।वे वे आरक्षण को मुद्दा बनाकर सवर्ण वोट बैंक पर निर्भर हैं। अभी तक संगठन के काम में उलझे रहे, इसलिए क्षेत्र में काम करने का मौका नहीं मिला।

त्रिवेदी ने कहा, खुद के चुनाव लडऩे पर विचार कर रहा हूं। हमारे साथ सामान्य वर्ग के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग भी है।

आम आदमी पार्टी…..
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने अपना क्षेत्र छोड़कर मंत्री उमाशंकर गुप्ता को टक्कर देना तय किया है। आलोक पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

वे अपनी घोषणाएं स्टॉम्प पर लिखकर दे रहे हैं। दिल्ली के वीडियो दिखा रहे हैं। आलोक का कहना है कि प्रदेश सहित दक्षिण-पश्चिम में भी भाजपा के खिलाफ जनता में गुस्सा है।

बसपा का फॉर्मूला अलग….
बसपा ने चुनाव के ठीक पहले फॉर्मूला बदला है। कुछ महीने पूर्व ही प्रदीप अहिरवार को विधायक सत्यप्रकाश सखवार की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सखवार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अहिरवार नहीं।


समाजवादी पार्टी….
प्रदेश की सिलवानी सीट से सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे। सिलवानी सीट पर अभी मंत्री रामपाल सिंह काबिज हैं, लेकिन उनके बेटे के पुलिस प्रकरण के चलते उनके सीट बदलने की चर्चा है।
इस बीच गौरी सिंह ग्रामीण वोटों को फोकस करके काम कर रहे हैं। यहां पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल कांग्रेस से दावेदारी में हैं। गौरी ने कहा, सिलवानी में मंत्री रामपाल सिंह चुनाव हारेंगे।


जयस……
जय युवा आदिवासी संगठन के डॉ. हीरालाल अलावा को कांग्रेस ने मनावर से टिकट दिया है। यहां भाजपा की रंजना बघेल विधायक और प्रत्याशी हैं। अलावा युवा आदिवासियों पर फोकस कर रहे हैं। अलावा कांग्रेस से गठबंधन की बात को लेकर कुक्षी सीट पर अड़े थे। बाद में समझौता कर लिया। इसके चलते जयस ने अलावा को अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो