scriptकालीबाड़ी मंदिरों में महाअष्टमी पर रही धूम, अमिताभ बच्चन की नातिन भी पहुंची | Maha ashtami and Mahanavmi Celebration in Kalibari Temples in bhopal | Patrika News

कालीबाड़ी मंदिरों में महाअष्टमी पर रही धूम, अमिताभ बच्चन की नातिन भी पहुंची

locationभोपालPublished: Oct 04, 2022 04:55:22 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

खासतौर पर सोमवार को महाअष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की नातिन भी पहुंची।

kalibari01.jpg

भोपाल। न्यू मार्केट, पिपलानी भेल सहित अन्य कालीबाड़ी मंदिरों में पांच दिवसीय बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन जारी है। खासतौर पर सोमवार को महाअष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की नातिन भी पहुंची।

 

की गई विशेष संधि पूजा
नवरात्र के महाअष्टमी पर कालीबाड़ी मंदिरों में विशेष संधि पूजा की गई। इसके साथ ही 108 कमल पुष्प एवं दीपों से देवी मां की पूजा की गई। इस अवसर पर टीटी नगर में आयोजित कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुई। आपको बता दें कि बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में अज्ञान पर ज्ञान की विजय एवं नारी शक्ति के जागरण का संदेश होता है।

दिखा दुर्गा पूजा का उल्लास
दुर्गा माई के जयकारे व ढाक ताशे के साथ दुर्गा पूजा का उल्लास और उमंग चरम पर था। शहर की कालीबाडिय़ों में मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंगलवार को नवमी की आरती, पूजा एवं पुष्पांजलि के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की जाएगी।

बुधवार को होगा समापन
बंगाली समाज की दुर्गापूजा का समापन बुधवार दर्पण विसर्जन पूजा, सिंदूर खेला के बाद किया जाएगा। समापन से पहले चल समारोह के रूप में दुर्गा विसर्जन आयोजन होगा। मान्यता के अनुसार मां दुर्गा को उनके परिवार के साथ मायके से अपने ससुराल के लिए भावभीनी विदाई दी जाएगी। बंगाली समाज के लोगों के अनुसार मान्यता के साथ चल समारोह में उदघोष लगाए जाएंगे। ताकि अगले वर्ष देवी मां की आराधना के पुन: अवसर मिलें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो