भोपाल

दुर्गा पूजा: अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महानवमी आज…जानें शुभ मुहूर्त

महानवमी आज: नवरात्र उत्सव का होगा समापन, जगह-जगह होंगे हवन और भंडारे

भोपालOct 06, 2019 / 08:39 pm

रविकांत दीक्षित

maha navami-2019 and maa siddhidatri puja muhurat

भोपाल. राजधानी में इन दिनों नवरात्र का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। माता रानी के दरबारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है। रविवार को महाअष्टमी पर शहर में जगह-जगह कन्या पूजन का आयोजन किया गया। घरों और झांकी स्थलों पर कन्याओं की पूजा अर्चना की। कन्या भोज हुआ और हवन का आयोजन किया गया। सोमवार को महानवमी के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र का समापन हो जाएगा। इस दौरान जवारों का विसर्जन होगा और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महानवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मां सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति को सभी देवियों की पूजा का फल मिल सकता है। आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने का क्या है शुभ मुहूर्त और विधि।

ऐसे करें पूजा-अर्चना

पंडित सत्यनारायण भार्गव के अनुसार, नवमी पर मां सिद्धिदात्री को नवाह्न प्रसाद, नवरस युक्त भोजन, नौ प्रकार के पुष्प और नौ प्रकार के ही फल अर्पित करने चाहिए। सबसे पहले कलश की पूजा कर सभी देवी-देवताओं का ध्यान करना चाहिए। फिर माता के मंत्रों का जाप कर पूजा करनी चाहिए। इस दिन नौ कन्याओं को घर में भोग लगाना चाहिए। नव-दुर्गाओं में सिद्धिदात्री अंतिम है और इनकी पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही इस तरह से की गई पूजा से माता अपने भक्तों पर तुरंत प्रसन्न होती है।

महानवमी पूजा के शुभ मुहूर्त

स्थिर लग्न मुहूर्त

मां का पूजा मंत्र

सिद्धगन्‍धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

Home / Bhopal / दुर्गा पूजा: अष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महानवमी आज…जानें शुभ मुहूर्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.