महाराष्ट्र की महाविकास अगाड़ी सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। कयास लगाए जा रहें हैं कि बीजेपी, सरकार से विश्वासमत पेश करने के लिए राज्यपाल से मिल सकती है। आपको बता दे कि राज्य के शहरी विकास मंत्री एकनाथ खडसे ने शिवसेना और निर्दलीय विधायकों को सूरत के एक होटेल में होने का दावा किया है। इसके बाद खडसे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खडसे को सदन में नेता सदन और अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। सरकार पर आए संकट को देखते हुए एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
सरकार बचाने की जद्दोजहद
महाराष्ट्र में सरकार की अस्थिरता का आंकलन करते हुए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को महाराष्ट्र में को एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसकी जानकारी संगठन महासचिव केके वेणुगोपाल द्वारा एक बयान के अनुसार सोनिया गांधी के निर्देश पर कमालनाथ को को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के प्रभारी एच के पाटिल ने आज शाम 5:30 बजे मुंबई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है. महाराष्ट्र प्रभारी एच के पाटिल दिल्ली से मुंबई के लिए हुए रवाना हो गए हैं। इस पूरे मामले पर राजस्थान युवा कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है, घबराने वाली कोई बात नहीं है, महाराष्ट्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
क्या बीजेपी ऑपरेशन लोटस को लांच करेगी?
एकनाथ खडसे के इस कदम के बाद राज्य में बाहर से बाहर बीजेपी रातोरात प्रासंगिक हो गई है। हालांकि बीजेपी का विधान परिषद और राज्यसभा सीटों की जीत के बाद से ही ऐसे किसी संकट के बादल सरकार पर मंडरा रहे थे। इस पूरे मामले पर दिल्ली से मुंबई तक पार्टी नेताओं के बीच मुलाकातों का सिलसिला बना हुआ है। आज अमित शाह और जेपी नड्डा की बीच इसको लेकर बैठक हुई है। बताया जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इन मुलाकातों का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष अपने बयानों के जरिए पूरे घटनाक्रम को रोचक बनाए हुए हैं।महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर कहा है कि हमें एकनाथ शिंदे ने नई सरकार बनाने के लिए न कोई प्रस्ताव दिया है और न ही हमारे तरफ से उन्हें इस तरह का कोई प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं।
शिवसेना का शक्ति प्रदर्शन
शिवसेना के कुछ विधायकों के खडसे के साथ जाने के बाद पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करने का फ़ैसला किया है। पार्टी शाम को बजे विधायकों की परेड करवाने जा रही है इसके जरिए एकजुटता का संदेश देने की कोशिश है। इसके अलावा पार्टी के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने भी शब्दबाण छोड़ना शुरू कर दिए हैं। संजय का कहना है कि बीजेपी, एमपी की तरह महाराष्ट्र में सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है और इसे लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा राउत ने कहा, हमारे विधायकों से झूठ बोलकर उन्हें कार से ले जाया गया है। उन्हें किडनैप किया गया है। करीब 14-15 विधायक सूरत में हैं और हम उनमें से कुछ के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। अभी हमारा कोई प्लान नहीं है। हम स्थिति को समझ रहे हैं। बीजेपी जो चाहती है करने दीजिए। हमारे कुछ विधायक सूरत से मुंबई आना चाहते हैं लेकिन उन्हें लौटने नहीं दिया जा रहा है। उनके पारिवारिक सदस्य मुंबई में लापता वाली शिकायत दर्ज करा रहा हैं। इनमें नितिन देशमुख की पत्नी भी शामिल हैं।