script121 साल बाद, महादेव ने लिख दिया सिर्फ 1 राशि का नसीब, पूरी होगी हर इच्छा | mahashivratri 2019 rashifal in hindi | Patrika News

121 साल बाद, महादेव ने लिख दिया सिर्फ 1 राशि का नसीब, पूरी होगी हर इच्छा

locationभोपालPublished: Mar 04, 2019 04:07:41 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

121 साल बाद, महादेव ने लिख दिया सिर्फ 1 राशि का नसीब, पूरी होगी हर इच्छा

pandit ji

pandit ji

भोपाल। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत ही अधिक महत्व है। किसी भी कार्य, परेशानी या कोई भी समस्या हो तो सबसे पहले भगवान को याद किया जाता है जिसके लिए न जाने कितने हवन, पूजा-पाठ करते है जिससे कि घर में सुख- शांति आए। हम भगवान की पूजा तो सच्चे मन से करते है, लेकिन उसका फल आपको इच्छानुसार नही मिलता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम क्या नहीं करते है। जिससे कि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे, लेकिन हमारी जरा सी गलती हम पर अधिक भारी पड़ सकती है, क्योंकि अगर भगवान की पूजा में कोई गलत तरीके से पूजा कि तो उसका फल हमारे लिए हानिकारक हो सकता है। अगर शिव हम पर नाराज हो गए तो आपके परिवार के साथ-साथ आपको आर्थिक तंगी से जूझना भी पड़ सकता है। अगर आप सच्चे मन से भगवान की पूजा के लिए एक लोटा जल ही चढ़ाते है तो वह उसी से खुश हो जाएंगे और अपनी कृपा आप पर बनाए रखेंगे।

pandit ji

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शिव भक्तों को लिए महाशिवरात्रि बहुत बड़ा पर्व है। शिवरात्रि हर माह आती है मगर फाल्गुन मास में आने वाली महाशिवरात्रि कुछ ज्‍यादा ही खास होती है। साल 2019 की महाशिवरात्रि आज यानी कि 4 मार्च 2019 को सायं 16:28 बजे से शुरु होगी। इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बन रहा है और इस दिन व्रत रख कर शिव जी की अराधना करने से कई गुना ज्‍यादा पुण्‍य प्राप्‍त होगा। इस दिन एक राशि पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। पंडित जी से आप भी जानिए कि किस राशि के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है ये दिन….

pandit ji

वृष राशि

इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम मिल रहा, आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो