scriptखिचड़ी और तिल के लड्डुओं से लगेगा भोग, दो योगों के साथ मनेगी संक्रांति | Makar Sankranti | Patrika News

खिचड़ी और तिल के लड्डुओं से लगेगा भोग, दो योगों के साथ मनेगी संक्रांति

locationभोपालPublished: Jan 15, 2019 01:24:34 am

Submitted by:

Ram kailash napit

मकर संक्रांति पर होगी सूर्य आराधना, तीर्थों में स्नान दान करने पहुचेंगे श्रद्धालु

news

Bhojpur Temple

भोपाल. सूर्य की आराधना का पर्व मकर संक्राति मंगलवार को पूरे उल्लास के मनाया जाएगा। मंदिरों में पूजा पाठ के साथ लोग घरों में भी सूर्य देव का आराधना करेंगे। इसके साथ ही आज के दिन दान दक्षिणा कर लोग पुण्य प्राप्त करेंगे। दीघार्यु, आरोग्य, धन, धान्य, प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव के उत्तरायण होते ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। मकर संक्रांति पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है, जो सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास माना गया है। इस बार संक्रांति का वाहन सिंह एवं उपवाहन गज (हाथी) होगा। संक्रांति श्वेत वस्त्र धारण किए स्वर्ण-पात्र में अन्न ग्रहण करते हुए कुंकुम का लेप किए हुए उत्तर दिशा की ओर जाती हुई आ रही है। इस लिहाज से यह पर्व और भी अधिक शुभफल प्रदान करेगा।

निर्धन वर्ग के लिए समृद्धिदायक
शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शास्त्री के अनुसार इस बार की संक्रांति गरीब वर्ग के लिए समृद्धिकारक रहेगी, खासकर निर्धन वर्ग के लिए सरकार कई योजनाएं बनाएगी। इसी तरह अनाज और वस्त्रों के दामों में वृद्धि रहेगी।
दिनभर खुला रहेगा बिड़ला मंदिर
लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर मकर संक्रांति पर्व के चलते पूरे दिन खुला रहेगा। मंदिर के प्रबंधक केके पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को मध्यरात्रि में संक्राति का आगमन होगा इसलिए 15 जनवरी को ही यह पर्व मनाएंगे। ऐसे में मंगलवार को दिनभर मंदिर के पट खुले रहेंगे।
भोजपुर में होगी भीड़
शहर के मंदिरों के साथ भोजपुर के शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ होगी। लोग सुबह से ही मंदिर पहुंच कर भगवान शिव के साथ सूर्य की आराधना करेंगे। इस मौके पर मंदिर के आसपास मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
किस राशि के लिए कैसे होगी संक्रांति
मेष: कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। नौकरी में लाभ मिलेगा।
वृष: मेहनत से किए गए कार्यों लाभ मिलेगा।
मिथुन: आग और बिजली से खतरा रहेगा, जोखिम की संभावनाएं बढ़ेंगीं।
कर्क: गृहस्थ जीवन थोड़ा प्रतिकूल होगा, शत्रु पक्ष नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
सिंह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोर्ट के मामलों में मिलेगी खुशी।
कन्या: संतान सुख प्राप्त होगा। प्रेम प्रकरणों से होगा नुकसान।
तुला: शुभ समाचार मिलेंगे, जमीन-जायदाद के कामों में सफ लता मिलेगी।
वृश्चिक: छुपे हुए शत्रुओं से निजात मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु: वित्तीय मामलों में तेजी आएगी, परेशानियों का अंत होगा।
मकर: आत्मबल क्षीण पड़ सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कुंभ: धार्मिक एवं शुभ-मांगलिक कार्य होंगे।
मीन: अच्छा समय आ रहा है, आय में इजाफ ा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो