scriptMake a native certificate by calling 181 | अब 15 मिनट के अंदर मिलेगा इनकम सर्टिफिकेट, 181 पर कॉल कर बनवाएं मूल निवासी प्रमाण पत्र | Patrika News

अब 15 मिनट के अंदर मिलेगा इनकम सर्टिफिकेट, 181 पर कॉल कर बनवाएं मूल निवासी प्रमाण पत्र

locationभोपालPublished: Nov 22, 2022 12:44:35 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-लोक सेवा केन्द्र हुए हाइटेक, क्यूआर कोड से हो रहा पेमेंट

capture.jpg
native certificate

भोपाल। आने वाले समय में जहां सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है ऐसे में लोकसेवा गारंटी केंद्र ही क्यों पीछे रहें। यहां ऑनलाइन आवेदन के लिए दी जाने वाली रिसीट पर अब क्यूआर कोड से पेमेंट होगा। इस पर स्कैन कर संबंधित सेवा के लिए लगने वाली फीस का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। जल्द ही ये व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके अलावा गारंटी केंद्र में आम आदमी की जरूरत से जुड़ी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र की सेवाओं को और फास्ट किया है। आय प्रमाण पत्र तो अब आवेदन के 15 मिनट के अंदर ही जारी कर दिया जाता है। आगामी सॉफ्टवेयर के अपडेशन में ऐसे ही कई और सेवाओं के समय को कम किया गया। जिससे जनता को राहत जल्द मिले।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.