scriptखाली पद भरने बनाएं शेडयूल, एसीएस बोले- आप लोग गंभीरता से लो, लापरवाही नहीं चलेगी | Make schedule to fill the vacant post, ACS said - you guys take it ser | Patrika News

खाली पद भरने बनाएं शेडयूल, एसीएस बोले- आप लोग गंभीरता से लो, लापरवाही नहीं चलेगी

locationभोपालPublished: Nov 19, 2019 11:23:32 am

खाली पद भरने बनाएं शेडयूल, एसीएस बोले- आप लोग गंभीरता से लो, लापरवाही नहीं चलेगी
 

news

भोपाल। सरकारी विभागों में खाली पदों को जल्द भरने को लेकर व्यापमं अध्यक्ष व कृषि उत्पादन आयुक्त एसीएस प्रभांशु कमल ने सोमवार को बैठक की। इसके तहत प्रभांशु ने कहा कि विभागों से खाली पदों की पूरी जानकारी लेकर, उस हिसाब से भर्ती शेड्यूल तैयार किया जाए। भर्ती को लेकर लापरवाही नहीं चलेगी। इसे गंभीरता से लें।

 

दरअसल, कमलनाथ सरकार ने रोजगार को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इसके तहत विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों को जल्द से जल्द भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत व्यापमं के स्तर की तृतीय व चतुर्थ वर्ग की भर्ती की जानी है। इसके लिए करीब एक दर्जन विभाग व्यापमं को अपने पदों की जानकारी दे चुके हैं।

 

वहीं बाकी विभागों से व्यापमं की बात होनी है। इसके चलते सोमवार को एसीएस प्रभांशु कमल ने इसकी समीक्षा की। इसमें निर्देश दिए गए कि हर विभाग के पदों को लेकर अलग से स्क्रूटनी करके शेड्यूल तैयार किया जाए। व्यापमं पर परीक्षाओं का भारी दबाव है, इसलिए अगले साल का भर्ती परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाए। बैठक में अभी तक जिन विभागों के पदों की जानकारी आ गई है, उस पर भी चर्चा हुई। इसमें जो परीक्षाएं घोषित की जानी है, उसके प्रस्तावों को जल्द फायनल रूप देने के लिए कहा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो